Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

हैप्पी मॉडल स्कूल में मिशन शक्ति जागरूकता कार्यक्रम

मुंगराबादशाहपुर के हैप्पी मॉडल पब्लिक स्कूल में थाना पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा, सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। पुलिसकर्मियों ने छात्राओं से छेड़छाड़ या उत्पीड़न की स्थिति में निडर होकर शिकायत करने की अपील की।

E-Paper 10-10-2026

Homeअपना जौनपुरपात्र मतदाता व हर वोट है ज़रुरी : प्राचार्य डायट

पात्र मतदाता व हर वोट है ज़रुरी : प्राचार्य डायट

जौनपुर धारा, जौनपुर। जिलाधिकारी अनुज कुमार झा के निर्देशन में चल रहे स्वीप कार्यक्रम के अन्तर्गत निर्वाचन साक्षरता क्लब जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान जौनपुर द्वारा डायट परिसर में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसके माध्यम से लोगों को मतदाता बनाने और लोगों में निर्वाचन साक्षरता बढ़ाने के लिए जागरुक किया गया। इस अवसर पर डायट प्रशिक्षुओं ने पोस्टर, स्लोगन प्रतियोगिता के माध्यम से वोटर बनने के लिए लोगों को प्रेरित किया। वोटर जागरुकता हेतु प्रशिक्षुओं द्वारा प्रस्तुत नाटक आकर्षण का केंद्र रहा। इस अवसर पर उप शिक्षा निदेशक/प्राचार्य डायट डा.विनोद कुमार शर्मा ने कहा कि युवा, भावी पीढ़ी ही इस देश के भविष्य हैं और आप लोगों का एक-एक मत देश का भविष्य निर्धारण करेगा। आप वोट तभी दे सकते हैं, जब वोटर लिस्ट में आपका नाम होगा। इसलिए जिन्होंने भी 18 वर्ष की आयु पूरी कर ली है या 1 जनवरी 2024 को 18 वर्ष के हो जायेगें वे मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज करवाये। मात्र दो दिन शेष है 9 दिसम्बर 2023 तक ही वोटर बनने हेतु नामांकन का कार्य होगा। हर वोट ज़रुरी है कोई भी पात्र मतदाता बनने से न छूटने पाये। वरिष्ठ प्रवक्ता डा.आर एन यादव ने कहा कि महिला पुरुष, तृतीय लिंग व दिव्यांग सभी पात्र लोगों का मतदाता होना ज़रुरी है विशेषकर युवाओं व महिलाओं को मतदाता बनने के लिए जागरूक करें। मतदाता बनने के लिए वोटर हेल्पलाइन ऐप या वोटर सर्विस पोर्टल के माध्यम से आनलाइन आवेदन कर सकते हैं। स्वीप नोडल डायट नवीन सिंह ने लोगों को मतदाता बनने की शपथ दिलाई। संचालन जिला स्वीप कोआर्डिनेटर सैय्यद मोहम्मद मुस्तफा ने किया। इस अवसर पर डायट प्रवक्ता डॉ.शैलेश कुमार, राजकुमार, नीरज मणि त्रिपाठी, विनय कुमार यादव, मंजूलता यादव, किरन त्रिपाठी, अमित कुमार, वरुण कुमार हयूमाना संस्था से डॉ.चन्द्रशेखर आदि सहित डायट के प्रवक्ता व डायट प्रशिक्षु उपस्थित रहे।