जौनपुर धारा, शाहगंज। कोतवाली क्षेत्र अन्तर्गत अक्खन सराय गांव के समीप सड़क दुघर्टना में सड़क के किनारे खड़ी ढलाई मशीन में बुलेट टकराने से युवक की मौत हो गई। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। क्षेत्र के भादी ग्राम सभा के हेनवातर पुरवा निवासी 40 वर्षीय सुरेश कुमार पुत्र राम आसरे गुरुवार की रात अपनी बुलेट मोटरसाइकिल से कहीं जा रहा था। जौनपुर मार्ग स्थित अक्खन सराय गांव के समीप पेट्रोल पंप के सामने सड़क के किनारे खड़ी ढलाई मशीन में तेज रफ्तार बुलेट की भिड़ंत हो गई जिसमें मौके पर ही सुरेश की मौत हो गई। सूचना पर मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने परिजनों को मामले की सूचना दे शव को कब्जे में ले पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है।
― Advertisement ―
सड़क दुघर्टना में युवक की मौत



