जौनपुर धारा, शाहगंज। कोतवाली क्षेत्र अन्तर्गत ताखा गांव के समीप सड़क दुघर्टना में अज्ञात वाहन की भिड़ंत में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने इलाज हेतु राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया। आजमगढ़ जनपद के फूलपुर थाना क्षेत्र के पलिया माफी गांव निवासी 25 वर्षीय सुभाष यादव पुत्र राजकुमार रविवार की रात अयोध्या मार्ग स्थित ताखा गांव के समीप अज्ञात वाहन की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने एम्बुलेंस की मदद से इलाज हेतु उसे राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत गंभीर देख बेहतर इलाज हेतु जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया।
― Advertisement ―
होमगार्ड भर्ती परीक्षा की तैयारी पूरी, 45 केंद्रों पर 20,112 अभ्यर्थी शामिल होंगे
Home guard exam varanasi 2025: वाराणसी में होमगार्ड भर्ती परीक्षा की तैयारी पूरी हो गई है। प्रशासन ने परीक्षा को लेकर सख्त व्यवस्था की...
सड़क दुघर्टना में बाइक सवार घायल, हालत गंभीर

Previous article
Next article


