Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

Jaunpur Dhara 18-08-2026

Jaunpur Dhara E-Paper का आज का अंक यहां पढ़ें। जौनपुर धारा समाचार पत्र में जौनपुर और आसपास की स्थानीय खबरों, उत्तर प्रदेश समाचार और प्रमुख घटनाओं की ताजा जानकारी प्राप्त करें।
Homeअपना जौनपुरसड़क किनारे मिली युवक की लाश, स्थानीय पुलिस अनजान

सड़क किनारे मिली युवक की लाश, स्थानीय पुलिस अनजान

जौनपुर धारा, जौनपुर। बक्सा थाना क्षेत्र के अलीगंज बाजार के पास गुरुवार रात लगभग 9:30बजे सड़क के किनारे संदिग्ध परिस्थितियों में एक व्यक्ति की लाश पाई गई है। लखनऊ-वाराणसी मार्ग पर मिली इस लाश को देखकर स्थानीय लोगों द्वारा 108 एंबुलेंस पर सूचित किया गया। मौके पर पहुंची 108 एंबुलेंस द्वारा इसे जिला अस्पताल लाया गया जहां चिकित्सा में इस मृत घोषित कर दिया। मृतक की उम्र लगभग 45 वर्ष आंकी गई है। इसके शरीर पर अनेकों चोट के निशान पाए गए हैं। इस मामले को लेकर क्षेत्र के लोगों में अनेक प्रकार से चर्चा का विषय बना हुआ है। चर्चा यह भी है कि किसी वाहन की चपेट में आने से इसकी मौत हो गई है। वहीं दूसरी तरफ यह भी चर्चा की जा रही है कि इसे मार कर कोई सड़क के किनारे फेंक दिया है। सड़क के किनारे मिले इस अज्ञात व्यक्ति की लाश को जिला अस्पताल के लाश घर में रखा गया है। घटना के सम्बंध में थानाध्यक्ष बक्शा से जानकारी की गई तो उन्होंने ऐसी किसी घटना की जानकारी से साफ इनकार कर दिया है। इस बात से सुरक्षा व्यवस्था का अंदाजा लगाया जा सकता है। क्षेत्र में लाश तक मिलने की जानकारी पुलिस के पास नहीं रहती। जबकि घटना के बीते लगभग 18घण्टे से अधिक समय हो गया है। पुलिस को इस घटना की भले ही जानकारी ना हो लेकिन जिला अस्पताल के लाश घर में रखी हुई यह लाश इस बात की गवाही जरूर देती है कि पुलिस झूठ बोल रही है।