Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

Jaunpur Dhara 18-08-2026

Jaunpur Dhara E-Paper का आज का अंक यहां पढ़ें। जौनपुर धारा समाचार पत्र में जौनपुर और आसपास की स्थानीय खबरों, उत्तर प्रदेश समाचार और प्रमुख घटनाओं की ताजा जानकारी प्राप्त करें।
Homeअपना जौनपुरजिलाधिकारी ने किया राजकीय आजीविका संवर्धन केंद्र एवं पंचायत भवन का उद्घाटन

जिलाधिकारी ने किया राजकीय आजीविका संवर्धन केंद्र एवं पंचायत भवन का उद्घाटन

जौनपुर धारा, जौनपुर। जिलाधिकारी अनुज कुमार झा की अध्यक्षता में विकास खण्ड सिरकोनी की ग्राम पंचायत नेवादा में जन चौपाल का आयोजन किया गया। जन चौपाल में जिलाधिकारी के द्वारा राजकीय आजीविका संवर्धन केंद्र एवं पंचायत भवन का फीता काटकर उद्घाटन किया गया। जन चौपाल में आयुष्मान कार्ड सहित कृषि विभाग, समाज कल्याण विभाग, पशुपालन विभाग के द्वारा संचालित योजनाओं के सम्बन्ध में विस्तार से जानकारी दी गयी। जिलाधिकारी के द्वारा बारी-बारी से शासन के द्वारा संचालित योजनाओं की समीक्षा की गयी। जिलाधिकारी एवं मुख्य विकास अधिकारी के द्वारा गर्भवती हिमांशी एवं कोमल की गोद भराई की गयी और रौनक, पीहू को अन्नप्राशन कराया गया। उन्होंने सृष्टि को पोषण किट प्रदान किया। सृष्टि पहले कुपोषित बच्ची थी जिसे 15 दिन एनआरसी में भर्ती कराया गया था। ग्राम पंचायत नेवादा में कल 12 ट्रांसफार्मर संचालित है। विद्युत आपूर्ति में कोई समस्या नहीं हो रही है। 01सामुदायिक शौचालय संचालित है। गांव में 14 हैण्डपम्पों में एक हैण्डपम्प खराब है, जिसे ठीक करने के निर्देश जिलाधिकारी के द्वारा दिए गए। गांव में 86को वृद्धा पेंशन, 62 को विधवा पेशन, 18 को दिव्यांग पेंशन दी जा रही है। कुल 945पशुओं का टीकाकरण हुआ है।खाद्यान्न का वितरण शासन की गाइडलाइन के अनुसार किया जा रहा है, जिसके सम्बंध में ग्रामीणों के द्वारा कोई शिकायत नहीं की गई। 466किसानों को किसान सम्मान निधि नियमित रूप से प्राप्त हो रही है, पांच का ई-केवाईसी होना अवशेष है। जिसे जल्द से जल्द करने के निर्देश जिलाधिकारी के द्वारा दिए गए। गांव में पुराना विद्यालय है जो जर्जर है। जिसे एबीएसए को नियमानुसार निस्प्रयोज्य घोषित करते हुए कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए। गांव में 72परिवारों का आयुष्मान कार्ड बनाया गया है। 08परिवार अभी अवशेष है जिन परिवारों को भी शीघ्र संतृप्त करने के निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने सुपरवाइजर एवं बीएलओ से गांव में मृतक वोटरों की संख्या की जानकारी ली और निर्देश दिया कि मृतक वोटरों का नाम हटाया जाए। इस दौरान अधिकारियों के द्वारा कम्बल वितरण भी किया गया। इस अवसर पर जिला विकास अधिकारी वी.के.यादव, परियोजना निदेशक जयकेश त्रिपाठी, खण्ड विकास अधिकारी अस्मिता सिंह सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारीगण उपस्थित रहे।