Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरसच्चर कमेटी के तर्ज पर नया कमीशन बनाये सरकार : डॉ.यासूब

सच्चर कमेटी के तर्ज पर नया कमीशन बनाये सरकार : डॉ.यासूब

जौनपुर धारा, जौनपुर। ऑल इंडिया शिया पर्सनल लॉ बोर्ड के राष्ट्रीय महासचिव एवं प्रवक्ता मौलाना डॉ.यासूब अब्बास ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा कि लोकसभा चुनाव नजदीक है और हम अल्पसंख्यक में अल्पसंख्यक समुदाय से आते हैं। ऐसे में हमारी सरकार व अन्य दलों से मांग है कि सच्चर कमेटी की सिफारिशों को लागू करने के साथ साथ शिया समुदाय को खासतौर पर सरकार की योजनाओं का लाभ मिलना चाहिए। हम शिया समुदाय के हक की लड़ाई लड़ते चले आ रहे हैं और आगे भी लड़ते रहेगें। यासूब अब्बास रविवार की रात नगर के मख्दूमशाह अढ़न चहारसू में एक मजसिल को खेताब करने आये थे। उन्होंने कहा कि जस्टिस सच्चर कमेटी द्वारा जो सिफारिशें सरकार को सौंपी गई थी उसको लेकर ऑल इंडिया शिया पर्सनल लॉ बोर्ड दो बार मिले भी थे लेकिन उनके निधन के बाद सिफारिशों को लागू करने में सरकार न जाने क्यों किनाराकशी कर रही है। बच्चों को शिक्षित करने में भी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। फिलिस्तीन और इजराईल युद्ध पर मौलाना डॉ.यासूब अब्बास ने कहा कि इजराईल के जुल्म को दुनिया नजर अंदाज कर रही है। जिस तरह से बेगुनाह बच्चों, महिलाओं, जवानों व बुजुर्गों का खून इजराइल के बमबारी व हमलों में बह रहा है और दुनिया खामोश बैठी है क्योंकि उसे डर है कि कंही अमेरिका नाराज न हो जाये। उसमें कुछ इस्लामिक मुल्क भी शामिल हैं जो खुलकर इजराइल की मुखालफत नहीं कर रहे हैं। इससे पूर्व दिलशाद शेख ने मौलाना को अंग वस्त्रम व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।