Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरविशाल विरोध प्रदर्शन में शामिल होंगे आप के कार्यकर्ता : जिलाध्यक्ष

विशाल विरोध प्रदर्शन में शामिल होंगे आप के कार्यकर्ता : जिलाध्यक्ष

जौनपुर धारा, जौनपुर। आम आदमी पार्टी जौनपुर जनपद के केन्द्रीय कार्यालय स्थित, लाइन बाजार पर पार्टी के जिला अध्यक्ष सूर्य नारायण सिंह ‘मुन्ना’ के अध्यक्षता में आवश्यक मासिक बैठक कार्यालय पर संपन्न हुआ। उक्त जानकारी पार्टी के जिला मीडिया प्रभारी अतुल कुमार तिवारी द्वारा दिया गया। जिला अध्यक्ष सूर्य नारायण सिंह ने बताया कि उक्त बैठक का मुख्य उद्देश्य के 10 अक्टूबर को दिल्ली में एक विशाल विरोध प्रदर्शन में सभी राज्यों के कार्यकर्ता शामिल होना और उक्त प्रदर्शन में उत्तर प्रदेश के जनपद जौनपुर से भी आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता प्रतिभा करना है। जिलाध्यक्ष ने बताया कि यह प्रदर्शन ईडी द्वारा आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता संजय सिंह, मनीष सिसोदिया, सत्येंद्र जैन, इत्यादि नेताओं पर एक तरफ गलत कार्रवाई कर उन्हें जेल भेज जाने के खिलाफ किया जा रहा है। उक्त अवसर पर जिला सचिव एडवोकेट शैलेंद्र यादव, जिला उपाध्यक्ष अमरनाथ यादव, जिला मीडिया प्रभारी अतुल कुमार तिवारी, जिला सचिव डॉ.अमित श्रीवास्तव, जिला कोषाध्यक्ष डॉ.दिवाकर मौर्य, जिला सोशल मीडिया प्रभारी दिलीप सिंह, जिला उपाध्यक्ष रिजवान अहमद, जिला कार्यकारिणी सदस्य जिला शशिधर चौहान, केपी गुप्ता, इस्लाम खान सहित आदि पदाधिकारी उपस्थित हुए।