जौनपुर धारा, जौनपुर। दीपावली पर्व नजदीक आते ही सोमवार को थानागद्दी चौकी प्रभारी विद्यासागर सिंह ने क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों की बैठक आहूत की। जिसमें क्षेत्र के ग्राम पंचायत प्रतिनिधियों सहित गांव के सम्मानित मौजूद थे। बैठक में चौकी प्रभारी ने दीपावली पर्व को अपने-अपने गांव में शांतिपूर्वक मनाने का आग्रह किया, साथ ही कहा कि कोई भी व्यक्ति शराब पीकर अनर्गल प्रलाप करने पर तत्काल पुलिस को सूचना देने के लिए कहा,ताकि उपद्रव करने वाले व्यक्ति के ऊपर कड़ी कार्रवाई की जा सके। कोई नई परम्परा शुरू न करें पूर्व की भांति त्योहार मनाएं। अवैध रूप से जुआ खेलने खिलाने के बारे जानकारी दें। जिससे कड़ी कार्रवाई की जा सके। त्योहार में खलल डालने को किसी भी कीमत पर बक्शा नहीं जाएगा। लेकिन मुझे आप जैसे जनप्रतिनिधियों का सहयोग लगातार मिलता रहे।शांति समिति की बैठक में उ.नि.प्रेमचंद, सिपाही हरेंद्र, सिपाही मिथिलेश, शेषनाथ, रमेश, संजय सिंह, रायसाहब सिंह, नीलू सिंह, रिंकू सिंह, अजय सिंह, बबलू पाठक, कल्लू सिंह सहित आदि लोग उपस्थित रहे।
― Advertisement ―
हैप्पी मॉडल स्कूल में मिशन शक्ति जागरूकता कार्यक्रम
मुंगराबादशाहपुर के हैप्पी मॉडल पब्लिक स्कूल में थाना पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा, सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। पुलिसकर्मियों ने छात्राओं से छेड़छाड़ या उत्पीड़न की स्थिति में निडर होकर शिकायत करने की अपील की।
शांतिपूर्वक दिवाली मनाने को लेकर चौकी में बैठक

Previous article

