Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

55 साल का इंतजार, अब भी अधूरा आशियाना; पट्टे की जमीन पर कब्जे के लिए भटक रहे मुसहर परिवार

जौनपुर के खुटहन ब्लॉक स्थित बड़नपुर गांव में मुसहर परिवारों को वर्ष 1972 में पट्टे की भूमि आवंटित हुई थी, लेकिन आज तक उन्हें वास्तविक कब्जा नहीं मिल सका। मुख्यमंत्री आवास योजना का लाभ भी जमीन विवाद के कारण अधूरा पड़ा है।
Homeअपना जौनपुरसई नदी में मिली किशोरी की लाश

सई नदी में मिली किशोरी की लाश

जौनपुर धारा,जौनपुर। जफराबाद क्षेत्र के धनेजा घाट के पास बुधवार को सई नदी में एक किशोरी की लाश मिली, उसकी उम्र लगभग 15 वर्ष है। मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गयी। उक्त नदी के पास स्थित नरई बाबा का मंदिर स्थित है। लोग वहां दर्शन पूजन और नदी में नहाते है। जहाँ लोग नहाते है, उसी के थोड़ी देर पर नहाते समय किनारे पर एक किशोरी की लाश दिखी। उसने शोर मचाया तो वहां मौजूद लोग लाश को देखने पहुंच गए। नदी में लाश मिलने की सूचना पर आस पास के काफी लोग जमा हो गए। थानाप्रभारी सुरेन्द्र नाथ सिंह भी मय फोर्स मौके पर पहुंच गए। उस समय तक किशोरी की शिनाख्त नही हुई थी। पुलिस काफी सक्रिय हुई। तब पता चला कि बगल के ही गांव परियावा शहजादपुर में मृतका की बुआ का घर है। उसके बुआ के घर के लोगों ने जानकारी दिया कि किशोरी जलालपुर थाना क्षेत्र के बहरीपुर गांव निवासी रामजीत यादव की पुत्री अन्नू यादव है। अन्नू यादव कक्षा नौ तथा उसकी छोटी बहन सन्नो कक्षा आठ में राजकीय विद्यालय सलखापुर में पढ़ती थी। दोनों बहनें परियावा शहजादपुर में अपने फूफा रमेश यादव पुत्र रुस्तम यादव के घर रहकर पढ़ाई कर रही थी। परिजनों ने बताया कि अन्नू यादव दो अप्रैल मंगलवार की भोर में लगभग साढ़े चार बजे से गायब है। उसे माता पिता तथा बुआ के घर वाले खोजबीन में लगे थे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाप्रभारी सुरेन्द्र नाथ सिंह ने बताया कि मृतका के कही चोट का निशान नही दिख रहा है। हालांकि मामले में सभी पहलुओं की जांच चल रही है।