Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरग्राम प्रधान पर सरकारी पैसे के गबन का आरोप

ग्राम प्रधान पर सरकारी पैसे के गबन का आरोप

जौनपुर धारा, जौनपुर। धर्मापुर ब्लॉक के कुछमुछ गांव में गांव निवासी श्रवण कुमार विश्वकर्मा ने जिला अधिकारी को 6 नवम्बर 2023 को प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया था कि गांव में प्राथमिक विद्यालय से लेकर कब्रिस्तान तक संपर्क मार्ग पर कच्ची मिट्टी का कार्य न करवा कर उस कार्य के एवज में फर्जी तरीके से सरकारी धन का भुगतान करा कर ग्राम प्रधान द्वारा एक लाख दो हजार रुपए का गबन कर लिया गया है। शिकायतकर्ता के प्रार्थना पत्र को संज्ञान में लेते हुए जिलाधिकारी के निर्देश पर डीडीओ विजय यादव ने शनिवार को गांव में पहुंचकर स्थलीय निरीक्षण किया तथा ग्रामीणों से पूछताछ पर ग्रामीणों ने भी कार्य होना बताया। हालांकि बरसात में कुछ मार्ग क्षतिग्रस्त अवश्य मिला परंतु बाकी मार्ग सही दशा में पाया गया। इस संदर्भ में पूछे जाने पर डीडीओ विजय यादव ने बताया कि वह अपनी जांच रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को प्रेषित कर देंगे। इस दौरान खंड विकास अधिकारी कृष्ण मोहन यादव तथा ग्राम पंचायत अधिकारी अखिलेश यादव, ग्राम प्रधान लालजी यादव इत्यादि मौजूद रहे।