Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

55 साल का इंतजार, अब भी अधूरा आशियाना; पट्टे की जमीन पर कब्जे के लिए भटक रहे मुसहर परिवार

जौनपुर के खुटहन ब्लॉक स्थित बड़नपुर गांव में मुसहर परिवारों को वर्ष 1972 में पट्टे की भूमि आवंटित हुई थी, लेकिन आज तक उन्हें वास्तविक कब्जा नहीं मिल सका। मुख्यमंत्री आवास योजना का लाभ भी जमीन विवाद के कारण अधूरा पड़ा है।
Homeअपना जौनपुरगरीबों को लूटकर पूंजीपतियों की जेब भरना चाहती है भाजपा : सपा

गरीबों को लूटकर पूंजीपतियों की जेब भरना चाहती है भाजपा : सपा

जौनपुर धारा, जौनपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव निर्देश पर लोकतंत्र एवं संविधान बचाओ साईकिल यात्रा की शुरूआत 2 से 9 सितंबर के बीच जौनपुर के सभी विधानसभा क्षेत्र में विवेक यादव के नेतृत्व में मुँगराबादशाहपुर के सुजनीडीह चौराहा से डॉ.अवधनाथ पाल एवं विधायक पंकज पटेल ने झंडा दिखाकर प्रारम्भ किया। इस दौरान साईकिल यात्रियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि देश परिवर्तन चाहता है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार की नीतियों और फैसलों से किसान, नौजवान, मजदूर और गरीब नाराज और दुःखी हैं। भाजपा ने गरीबों की उम्मीदों को तोड़ा है। भाजपा गरीबों को गुलाम बनाये रखना चाहती है। आगे उन्होने कहा कि भाजपा सरकार के पास बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार का कोई जवाब नहीं है। सरकार महंगाई बढ़ाकर दस साल से जनता की जेब काट रही है और पूरे देश की जनता को लूटा है। अब चुनाव सामने देखकर गैस सिलेण्डर की कीमतों में सिर्फ 200 रुपये की घटतौली की है। डीजल-पेट्रोल समेत खाने पीने की चीजें तेल और दाल की कीमतों में महंगाई आसमान पर है। यह सरकार मध्यम वर्ग और गरीबों की जेब काट कर पूंजीपतियों की तिजोरी भर रही है।     कहा कि भाजपा सरकार लोकतंत्र, संविधान को खत्म कर रही है। उक्त अवसर पर अंखड प्रताप यादव, राममूर्ति सरोज, इर्शाद मंसूरी, रामलाल पाल, राम इकबाल यादव, प्रवीण सरोज, पंकज मिश्रा, उमाशंकर चौरसिया शैलेंद्र साहू, मेवालाल गौतम, भारत यादव, राजेंद्र यादव, योगेंद्र यादव, अनील दूबे, नितिन सैफई, अशोक यादव, लालचंद यादव, अखिलेश आदि लोग उपस्थित रहे।