― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरसंदिग्ध हाल में मैजिक जलकर हुई राख

संदिग्ध हाल में मैजिक जलकर हुई राख

  • पीड़ित ने जलाने का आरोप लगाते हुए थाने में दी तहरीर

जौनपुर धारा, करंजाकला। स्थानीय थाना क्षेत्र के गोपालापुर गांव में आधी रात को संदिग्ध हाल में मैजिक गाड़ी जलकर राख हो गई। पीड़ित ने गांव के ही दबंगों को मैजिक गाड़ी जलाने का आरोप लगाते हुए थाने में तीन लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। जानकारी के अनुसार गोपालापुर निवासी मिथुन सोनकर अपने मैजिक वाहन को मंगलवार की शाम घर के पास चौरा माता मंदिर के बगल खड़ी की और खाना खाकर घर के अन्दर सो गया। पीड़ित का आरोप है कि आधी रात में गांव के ही तीन दबंग युवकों ने मेरी मैजिक गाड़ी को जला दिया। आवाज सुनकर परिजन बाहर आए तो आरोपी युवक भाग गए। लोग जुट गये किसी तरह आग बुझाया लेकिन तब तक 75 फीसदी गाड़ी जल चुकी थी। मौके पर दारू पेट्रोल की शीशी मिली है। मामले की सूचना पुलिस को दी गयी और गांव के ही युवक के खिलाफ नामजद तहरीर दिया है। पुलिस मौके पर पहुंची मामले की छानबीन में जुट गई है। हालांकि अभी तक मामला पुलिस ने दर्ज नहीं किया है। घटना को लेकर दो पक्षों में तनाव बना हुआ है। थाना प्रभारी अखिलेश मिश्रा ने बताया कि मैजिक जली है उस पर जांच हो रही है जैसे ही जानकारी मिलती है आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

Share Now...