Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरभव्य तरीके से निकाली गयी भेले बाबा की शोभा यात्रा

भव्य तरीके से निकाली गयी भेले बाबा की शोभा यात्रा

जौनपुर धारा, जौनपुर। बोलबम कांवरियां संघ के तत्वावधान में इस बार भी कांवड़ यात्रा का भव्य आयोजन किया गया। शिवजी शोभा यात्रा हनुमान घाट पर चौरामाता मन्दिर पर भेलेशंकर का पूजन संरक्षक संन्तोष सेठ, महासचिव विमल सिंह द्वारा किया गया।

नगर पालिका अध्यक्ष के प्रतिनिधि डा. रामसूरत मौर्य ने नारियल फोड़कर यात्रा का आंरभ किया। शोभा यात्रा में हाथी घोड़ा, डीजे, शिव की झांकी, 12 ज्योर्तिलिंग की झांकी, मुख्य आकर्षण का केन्द्र रही। संघ के अध्यक्ष सुधीर कुमार साहू ने कहा कि श्रावण मास में पूरा वातावरण शिवमय हो जाता है। भगवान शिव भेले है जल्द भक्तों पर प्रसन्न हो जाते है। भेले नाथ के पूजन से राष्ट्र धर्म तथा समाज का भी कल्याण होता है। शोभा यात्रा नगर के मुख्य मार्गो से सद्भावना पुल, ओलन्दगंज, मैहर मन्दिर, पालिटेकनिक चौराहा, ओलन्दगंज, कोतवाली चौराहा होते हुए सुतहट्टी से भण्डारी स्टेशन पर फरक्का ट्रेन से हजारों की संख्या में भक्त रवाना हुए। इसमें बड़ी संख्या में पीेले परिधान पहने भक्त शामिल रहे।