Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरविवाहिता ने बलात्कार व गर्भपात का देवर सहित 11 पर लगाया आरोप

विवाहिता ने बलात्कार व गर्भपात का देवर सहित 11 पर लगाया आरोप

  • न्यायालय के आदेश पर महिला चिकित्सक समेत 11 पर पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

जौनपुर धारा, शाहगंज। कोतवाली क्षेत्र के अरंद गांव निवासी एक विवाहिता ने अपने देवर समेत 11 लोगों के खिलाफ न्यायालय में प्रार्थना पत्र देकर घर में बंद कर बलात्कार व दो बार गर्भपात समेत ससुराली जनों पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर मामले की जांच में जुटी। आजमगढ़ जनपद के सरायमीर थाना क्षेत्र के मजीरपट्टी गांव निवासी शीबा पुत्री एजाज कुरैशी का विवाह मुस्लिम रीति रिवाज के अनुसार अरंद गांव निवासी मोहम्मद अहमद उर्फ मुनाम के साथ हुआ था। विवाहिता का आरोप है कि शादी के कुछ दिनो बाद ही पति रोजी रोटी के सिलसिले में कमाने के लिए दुबई चले गए थे। उस समय विवाहिता को दो माह का गर्भ भी रह गया था। जब विवाहिता के गर्भ की बात ससुराली पक्ष को पता चली तो उसकी सास व ननद ने फूलपुर स्थित एक निजी नर्सिंग होम में ले जाकर गर्भपात करवा दिया जिसकी शिकायत विवाहिता ने अपने पति मोहम्मद अहमद को फोन द्वारा बताया। आरोप है कि ससुराल में देवर अब्दुल्ला व सैफुल्ला विवाहिता के साथ छेड़छाड़ करने लगे। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी भी देते थे। मार्च 2021 मे ससुराल पक्ष के लोगों ने पीड़िता से घर में खाना न बनाने व खुद भी बाहर खाने की बात कही। देर रात विवाहिता के देवर ने बाहर से क्रीम पाव लाकर दिया और खाने की बात कही तो पीड़िता ने उसे खा लिया। थोड़ी देर में विवाहिता को चक्कर आने लगा तो देवर ने उसके साथ दुष्कर्म कर उसका अश्लील वीडियो बना लिया और वायरल करने की धमकी देकर आए दिन उसके साथ बलात्कार करता रहा जिसकी शिकायत पीड़िता ने अपने पति व सास से किया लेकिन उसकी बात पर किसी ने विश्वास नहीं किया। कुछ दिन बाद पति ने भी सऊदी से फोन पर तीन बार तलाक तलाक बोलकर नोटिस भेज दिया। इसी बात से आहत होकर पीड़िता ने कोतवाली पुलिस व पुलिस अधीक्षक को तहरीर दी। कहीं से न्याय न मिलने से आहत पीड़िता ने न्यायालय का दरवाजा खटखटाया। न्यायालय के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने संबंधित धाराओं में ससुराली पक्ष के रिश्तेदार अरंद गांव निवासी अब्दुल्ला व सैफुल्ला पुत्र लाल मोहम्मद व मोहम्मद अहमद उर्फ मुनाम पुत्र लाल मोहम्मद, उबैदुल्ला पुत्र लाल मोहम्मद, लाल मोहम्मद पुत्र अज्ञात, सेहरुन पत्नी लाल मोहम्मद, अलकमा पुत्री लाल मोहम्मद, बेबी पुत्री लाल मोहम्मद  व आजमगढ़ जनपद के तकिया गांव निवासी एहसान पुत्र अज्ञात व रुखसाना पत्नी एहसान, व डाक्टर सरिता राय के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच में जुटी है।