खुटहन। नगवां गांव में शनिवार की देर रात पति से विवाद के बाद विवाहिता का शव संदिग्ध हाल में कमरे के पंखे से फांसी पर लटकता मिला। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंचे सीओ शाहगंज अजीत सिंह चौहान और प्रभारी निरीक्षक मुन्ना राम ने शव को कब्जे में ले लिया। मृतका के भाई की तहरीर पर सास, ससुर और पति के खिलाफ दहेज हत्या का केस दर्ज कर पुलिस आरोपितों की सरगर्मी से तलाश में जुट गई है। गांव निवासी मोबीन के पुत्र रहीम की शादी लगभग छह वर्ष पूर्व शाहगंज के अर्गूपुर गांव निवासी इस्माइल की पुत्री नाजमा के साथ हुई थी। मृतका के भाई वली मोहम्मद का आरोप है कि शादी के बाद से ही उसकी बहन को दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाता रहा है। आरोप लगाया कि शनिवार की शाम उसकी हत्या कर उसे आत्महत्या का रूप देने के लिए पति रहीम, ससुर मोबीन तथा सास नुशत ने उसका शव फंदे पर लटका दिया। ससुराल पक्ष का कहना है कि नजमा का शाम को अपने पति से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। जिससे नाराज होकर नजमा देर रात छत के पंखे से फंदा बना फांसी पर लटक गई। मायका पक्ष के आरोप पर पुलिस ने सास ससुर और पति के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
― Advertisement ―
पूरनपुर में अंडरपास निर्माण की मांग पर डीआरएम का निरीक्षण, ग्रामीणों को मिली नई उम्मीद
पूरनपुर गांव के सामने बंद किए गए रेलवे मार्ग पर अंडरपास निर्माण की मांग को लेकर डीआरएम वाराणसी ने निरीक्षण किया। ग्रामीणों को उम्मीद है कि स्वीकृति मिलने के बाद वर्षों पुरानी आवागमन समस्या का समाधान होगा।
संदिग्ध परिस्थिति में फंदे पर लटका मिला विवाहिता का शव

Next article

