Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरसंदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

शाहगंज, जौनपुर। कोतवाली क्षेत्र के मजडीहा गांव में रविवार रात एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। युवक सऊदी रहकर कमाता था जो एक दिन पहले ही घर आया था। पूर्व में गांव के ही कुछ लोगों ने धमकी भी दी थी। मृतक के भाई ने हत्या की आशंका जताई है। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए मामले की जांच में जुटी है।

मो. जावेद ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि उसका भाई मो. तबरेज पुत्र स्व. सुहैल अहमद सऊदी से शनिवार को घर वापस आया था। उसे रविवार देर शाम गांव के ही एक ने फोन करके बुलाया। थोड़ी देर बाद दोनों को गांव स्थित स्कूल के बगल तीन अन्य साथियों के साथ कुछ खाते पीते हुए देखा गया। तकरीबन एक घंटे बाद तबरेज घर लौटा। रात करीब 10 बजे उसे उल्टी की शिकायत हुई और थोड़ी ही देर में ही वो पेट दर्द से तड़पने लगा। कुछ समय बाद ही उसकी मौत हो गई। तहरीर में मृतक के भाई ने बताया कि गांव के दो युवकों ने पूर्व में धमकी दी थी कि अब तबरेज को वापस सऊदी नहीं जाने देंगे। भाई ने तबरेज की हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस को लिखित शिकायत की है। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।