Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरसंदिग्ध परिस्थितियों में फांसी के फंदे पर लटकता मिला शिक्षिका का शव

संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी के फंदे पर लटकता मिला शिक्षिका का शव

जौनपुर धारा, खेतासराय। स्थानीय क्षेत्र के मनेछा गांव में गुरुवार की रात एक निजी स्कूल के शिक्षिका की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस को सूचना दिए बगैर परिजनों ने आनन-फानन में रात को ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया। जानकारी के अनुसार गांव की 20 वर्षीय रोशनी पुत्री अर्जुन बिंद खेतासराय के एक प्राइवेट स्कूल में शिक्षिका थी। चर्चा है कि किसी बात को लेकर रात्रि उसने घर में फांसी लगा ली। जानकारी होने पर परिजन एक निजी अस्पताल भी ले गए। डाक्टर ने सरकारी अस्पताल में ले जाने की सलाह दी। इससे पहले शिक्षिका की मौत हो चुकी थी। परिजन मौत के पीछे बीमारी का कारण बता रहे हैं। प्रभारी निरीक्षक दीपेन्द्र सिंह ने बताया कि उन्हें ऐसी कोई सूचना नहीं मिली है।