Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरसंजय श्रीवास्तव बने ग्राम विकास अधिकारी संघ के अध्यक्ष

संजय श्रीवास्तव बने ग्राम विकास अधिकारी संघ के अध्यक्ष

जौनपुर धारा, गौराबादशाहपुर। शनिवार को विकासखण्ड धमार्पुर के शहीद हाल में खण्ड विकास अधिकारी की अध्यक्षता में ग्राम विकास अधिकारी, एडीओ आईएसबी, ज्वाइंट बीडीओ की बैठक संपन्न हुई, जिसमे ग्राम विकास अधिकारी संघ, धमार्पुर की कार्यकारिणी का गठन किया गया। बैठक में सर्वसम्मति से संजय श्रीवास्तव को अध्यक्ष, धर्मेंद्र राय को मंत्री, अरविंद यादव जिलाप्रतिनिधि, श्रुति गुप्ता कोषाध्यक्ष और सुबास चंद्र को संरक्षक चुना गया। इस अवसर पर खण्ड विकास अधिकारी काशीनाथ ने कहा की नवीन कार्यकारिणी पर पूरा विश्वास है कि वह संवर्ग के हित के लिए हमेशा तत्पर रहेगी। एडीओ पंचायत लालजी राम ने संजय श्रीवास्तव और उनकी टीम को बधाई देते हुए कहा की नई कार्यकारिणी से अपेक्षा है कि वह ग्राम विकास अधिकारियों के हितों के साथ साथ शासन प्रशासन से समन्वय स्थापित कर कार्य करेगी। इस अवसर पर काशीनाथ सोनकर, लालजी राम, संजय श्रीवास्तव, धर्मेंद्र राय, अरविंद यादव, श्रुति गुप्ता, प्रेमचंद चौहान, प्रीतम मौर्य, ऋषभ सिंह, प्रिंस यादव, आकाश यादव, संजय मौर्य राजू आदि उपस्थित रहे।