― Advertisement ―

spot_img

एसएसपी कुँवर अनुपम सिंह ने किया पुलिस कार्यालय का औचक निरीक्षण

जौनपुर। Jaunpur SSP Inspection के तहत जिले की कानून व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुँवर अनुपम सिंह...
Homeअपना जौनपुरअन्तर्राष्ट्रीय प्रशिक्षण में प्रशिक्षित होंगे क्षेत्र के विकास

अन्तर्राष्ट्रीय प्रशिक्षण में प्रशिक्षित होंगे क्षेत्र के विकास

जौनपुर धारा, सुइथाकला। भारत सरकार द्वारा पोषित आईडीपी नाहेप योजना के तहत क्षेत्र के दुमदुमा गांव निवासी विकास कुमार पाण्डेय पुत्र श्यामा प्रसाद पाण्डेय आगामी 31 मार्च से एक महीने तक पशु पालन में होने वाले अन्तर्राष्ट्रीय प्रशिक्षण में प्रशिक्षित होंगे। उनके चयनित होने पर परिवारजनों समेत क्षेत्रीय लोग बधाई देते नजर आए। गौरतलब हो कि श्री पाण्डेय वर्तमान में मथुरा स्थित वेटेरनरी विश्वविद्यालय में तृतीय वर्ष के छात्र हैं। अक्टूबर 20-21 में भारत सरकार द्वारा पोषित आईडीपी नाहेप योजना के तहत पशु पालन के क्षेत्र में आयोजित परीक्षा में उन्होंने प्रथम स्थान लाकर यह मौका हासिल किया जो फिलीपींस के लीपा सिटी स्थित प्रशिक्षण केंद्र पर आगामी 31 मार्च से एक महीने तक होने वाले अन्तर्राष्ट्रीय प्रशिक्षण में प्रशिक्षित होंगे। उन्होंने अपनी इस सफलता का श्रेय माता पिता, दादा स्व. रामसुख पाण्डेय के अलावा सीनियर रहे पशु चिकित्सक डाक्टर आलोक सिंह पालीवाल व गुरूजनों को दिया। श्री पाण्डेय की इण्टर तक की शिक्षा दीक्षा जिले के मड़ियाहू स्थित नवोदय विद्यालय से हुई है। उन्होंने विद्यालय के प्रधानाचार्य मुदित सक्सेना व उपजिलाधिकारी शाहगंज शैलेन्द्र कुमार के प्रति भी आभार जताया।

Share Now...