जाने माने निर्देशक संजय लीला भंसाली की वेब सीरी ‘हीरामंडी’ ने ‘तिलस्मी बाहें’ नाम से एक गाना रिलीज किया है। इस गाने के आने के साथ ही वेब सीरीज को लेकर माहौल काफी टाइट हो गया है। इसके साथ ही सोनाक्षी सिन्हा के किरदार, फरीदन की जबरदस्त पहली झलक भी सामने आई है। सोनाक्षी सिन्हा ने ना केवल अपना अब तक की सबसे मुश्किल परफॉर्मेंस देकर दर्शकों को आकर्षित किया है। बल्कि उन्होंने ‘हीरामंडी’ के सेट पर एक शॉट को रिकॉर्ड-ब्रेकिंग 20 मिनट में यानि की पहले टेक में ही पूरा कर इतिहास भी रच दिया है। भंसाली निर्देशित फिल्म पर ऐसा पहले कभी नहीं हुआ था। एक सूत्र ने यह भी खुलासा किया है कि दमदार सीन की शूटिंग के बाद सेट पर मौजूद पूरी टीम के साथ-साथ जाने-माने फिल्म निर्माता संजय लीला भंसाली ने भी सोनाक्षी को स्टैंडिंग ओवेशन दिया था। अपनी इंटेंस और हाई एनर्जी परफॉरमेंस के साथ सोनाक्षी पहली बार ऐसे अवतार में नजर आ रही हैं। सोनाक्षी साड़ी पहने हुए बहुत ही खूबसूरत नजर आ रही हैं। फरीदन का किरदार निभाने वाली सोनाक्षी एक दमदार स्टोरी का वादा करती हैं जो उनकी भावनात्मक गहराई को पहले की तरह पर्दे पर लाती। पहले पोस्टर में उनके संतुलित और शालीन व्यवहार से लेकर गाने में उनके गहन और रोमांचकारी प्रदर्शन तक जनता स्क्रीन पर सोनाक्षी को देखने के लिए बस वेब सीरीज के इंतजार में हैं। जैसा कि ‘हीरामंडी’ की रिलीज का लोगों को बेसब्री से इंतजार है सोनाक्षी सिन्हा का शानदार प्रदर्शन निश्चित रूप से शहर में चर्चा का विषय होगा जो दर्शकों को ‘हीरामंडी’ की मनोरम दुनिया में खींचेगा।
― Advertisement ―
जौनपुर के नए डीएम सैमुअल पॉल एन ने संभाली कमान, अनुभव के साथ पिछले कार्यकाल की चर्चाएं
आईएएस अधिकारी सैमुअल पॉल एन ने जौनपुर के जिलाधिकारी के रूप में कार्यभार संभाला, उनके अनुभव के साथ पिछले कार्यकाल की चर्चाएं भी सामने आईं।
संजय लीला भंसाली के सेट पर पहली बार हुआ ऐसा, सोनाक्षी ने 20 मिनट में रचा इतिहास

Previous article


