Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरश्री सर्वेश्वरी समूह ने नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का किया आयोजन

श्री सर्वेश्वरी समूह ने नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का किया आयोजन

  • शिविर में 2982 छात्रो को पिलाई गई दवा

जौनपुर धारा, सुइथाकला। श्री सर्वेश्वरी समूह संस्थान के वर्तमान पीठाधीश्वर गुरुपद संभवराम के निर्देशन में  संस्थान की शाखा समोधपुर तथा बदलापुर शाखा के संयुक्त तत्वाधान में बुधवार को श्री गांधी स्मारक इण्टर कालेज समोधपुर परिसर में नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान कुल 2982 छात्रों को दवा नि:शुल्क पिलाई गई। शिविर का उद्घाटन शाखा के कोषाध्यक्ष, पूर्व प्रधानाचार्य एवं स्काउट गाइड के जिला मुख्य आयुक्त डॉ. रणजीत सिंह ने अघोरेश्वर महाप्रभु व संभवराम के चित्र पर माल्यार्पण एवं पूजा अर्चना करके किया। शिविर में सर्दी, जुकाम, बुखार, आई फ्लू आदि से संबंधित दवा का वितरण किया गया। इसके अतिरिक्त संकुल के समस्त विद्यालयों में शिविर का आयोजन करके छात्र छात्राओं को दवा पिलाई गई तथा दवा वितरण किया गया। इस दौरान कोषाध्यक्ष ने कहा कि 19 सूत्री कार्यक्रमों में मानव सेवा को ईश्वर की सेवा माना गया है। इस संस्थान द्वारा विभिन्न अवसरों पर स्वस्थ और रोगी व्यक्तियों को नि:शुल्क दवा दी जाती है जिससे संक्रमण से बचाव हो सके। शाखा बदलापुर के मंत्री दल सिंगार सिंह (फौजी) ने बताया कि जरूरतमंद, असहाय और गरीबों की निस्वार्थ सेवा करना संस्थान का मूल उद्देश्य है। उपाध्यक्ष एवं गांधी स्मारक विद्यालय संकुल के प्रबंधक हृदय प्रसाद सिंह रानू ने भी अपना वक्तव्य दिया। प्रधानाचार्य डॉ. अजेय प्रताप सिंह ने इस तरह के कार्यक्रम को प्रेरणादायी बताया। प्रोफेसर अरविंद सिंह, पूर्व प्रधानाचार्य विनोद सिंह, संतोष कुमार सिंह, विनय त्रिपाठी, अजय कुमार सिंह, धर्मदेव शर्मा, पुष्पेंद्र बहादुर सिंह, शिवानी सिंह, प्रगति सिंह, मनोज तिवारी, अमृतलाल विश्वकर्मा, प्रीति बरनवाल, जितेंद्र बहादुर सिंह बबलू (जांचकर्ता) जयप्रकाश सिंह, मुरली सिंह आदि लोगों ने सहयोग किया।