Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

आत्मा गवर्निंग बोर्ड की बैठक में 527.11 लाख की कृषि कार्ययोजना मंजूर

विकास भवन में आयोजित आत्मा योजना की बैठक में 527.11 लाख रुपये की कृषि कार्ययोजना स्वीकृत की गई। किसानों के प्रशिक्षण, कृषि नवाचार और प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने पर विशेष चर्चा हुई।
Homeअपना जौनपुरश्रीराम मेमोरियल हेल्थ सेन्टर में स्त्री रोग विशेषज्ञ कक्ष का हुआ उद्घाटन

श्रीराम मेमोरियल हेल्थ सेन्टर में स्त्री रोग विशेषज्ञ कक्ष का हुआ उद्घाटन

जौनपुर धारा,जौनपुर। मछलीशहर में स्थित श्रीराम मेमोरियल हेल्थ सेन्टर एवं ब्लड कमपोनेन्ट पर रविवार को स्त्री रोग विशेषज्ञ कक्ष का उद्घाटन अवकाश प्राप्त प्रधानाचार्य लालजी पटेल ने किया। इस अवसर पर महिला स्वास्थ्य शिविर का भी आयोजन किया गया। इस दौरान स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ.कुन्जा पटेल ने 250 महिलाओं की बीमरियों की जांच कर उनका इलाज किया। स्वास्थ्य शिविर में महिलाओं की खून जांच, शुगर, बी.पी., हीमोग्लोबिन, ईसीजी, यूरिन टेस्ट आदि की जांच नि:शुल्क की गयी। डॉ.कुन्जा पटेल ने गर्भवती महिलाओं को बढ़ते तापमान को देखते हुए गर्भवती महिलाओं को धूप से बचने का सलाह दिया। उन्होंने मरीजों व उनके परिजनों को स्वच्छता के प्रति जागरुक किया। संस्था के डॉयरेक्टर डॉ.अशोक पटेल ने कहा कि महिलाओं में होने वाली समस्त बीमारियों का इलाज कम खर्च में किया जायेगा। नार्मल डिलीवरी व आपरेशन की सुविधा उपलब्ध है तथा ब्लड बैंक सेन्टर भी है। इस दौरान अपरबल पटेल(एडवोकेट), अखिलेश पटेल, सन्तोष कुमार पटेल, अनीश पटेल, डॉ.अर्पित सिंह सहित समस्त स्टॉफ मौजूद रहा।