जौनपुर धारा,जौनपुर। मीरगंज रेलवे स्टेशन जंघई प्रयागराज रेल मार्ग पर एक अज्ञात अधेड़ ट्रेन से गिरकर गंभीर रूप से जख्मी हो गया है। सूचना पर पहुंची जंघई रेलवे पुलिस ने उपचार हेतु घायल को एंबुलेंस से सीएचसी मुंगराबादशाहपुर भेज दिया है। संबंध में जीआरपी प्रभारी अली अतर ने बताया कि शनिवार की देर शाम सूचना मिलने पर आरपीएफ जंघई के साथ उसे दूर तक खोजा गया। किंतु कहीं दिखाई नहीं दिया। रविवार की सुबह घायल की सूचना ग्रामीणो द्वारा मिलने पर पुनः जाकर देखा गया तो रेल पटरी से कुछ दूर भोगीपुर पाल बस्ती के पास से उसे एंबुलेंस से उपचार के लिए भेज दिया गया है। उसके पास कोई पहचान पत्र न मिलने से नाम पता अज्ञात है।
― Advertisement ―
जिलाधिकारी ने किया वीवीपैट वेयरहाउस का निरीक्षण, व्यवस्थाओं की समीक्षा
जिलाधिकारी ने वीवीपैट वेयरहाउस का निरीक्षण कर सुरक्षा मानकों, सीसीटीवी निगरानी और अभिलेखों के अद्यतन रख-रखाव के निर्देश दिए।
ट्रेन से गिरकर अज्ञात व्यक्ति गंभीर रूप से घायल


