बॉलीवुड के कई फिल्म स्टार ऐसे है। जो लग्जीरियस कारों के शौकिन है। फिल्म स्टार श्रद्धा कपूर से लेकर कार्तिक आर्यन तक, इस लिस्ट में हम उन फिल्म स्टार्स की बात कर रहे है। जो लग्जरी लैम्बॉर्गिनी कारों के मालिक हैं। हाल ही में फिल्म स्टार श्रद्धा कपूर ने भी लग्जरी कार लैंबॉर्गिनी खरीदी है। अदाकारा की इस कार की तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल होने लगी है। श्रद्धा कपूर से पहले बॉलीवुड के कई स्टार्स भी लग्जरी कार लैंबॉर्गिनी के मालिक हैं। बॉलीवुड स्टार श्रद्धा कपूर ने हाल ही में सुर्ख लाल रंग की क्लासिक लैंबॉर्गिनी कार खरीदी है। जिसकी कीमत 4 करोड़ रुपये बताई जा रही है। नई कार के साथ श्रद्धा कपूर की तस्वीरें सोशल मीडिया पर आते ही वायरल हो गईं। फिल्म स्टार कार्तिक आर्यन भी लैम्बॉर्गिनी कार के प्राउड ओनर है। फिल्म स्टार ने ब्लैक कलर की लैम्बॉर्गिनी उरूस कार खरीदी थी। जिसकी कीमत करीब 4.5 करोड़ रुपये है। फिल्म स्टार रणवीर सिंह एक स्वैंकी ऑरेंज कलर की लैम्बॉर्गिनी उरूस कार के मालिक हैं। फिल्म स्टार की ये कार भी करीब 4.5 करोड़ रुपये की है।
― Advertisement ―
Jaunpur Dhara 18-08-2026
Jaunpur Dhara E-Paper का आज का अंक यहां पढ़ें। जौनपुर धारा समाचार पत्र में जौनपुर और आसपास की स्थानीय खबरों, उत्तर प्रदेश समाचार और प्रमुख घटनाओं की ताजा जानकारी प्राप्त करें।
श्रद्धा कपूर ने खरीदी लैम्बॉर्गिनी कार


