जौनपुर। जिलाधिकारी डॉ.दिनेश चंद्र ने मौनी अमावस्या के अवसर पर प्रयागराज में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ होने के कारण अल्पसमय के लिए प्रयागराज जाने वाले वाहनों का आवागमन रोका गया दिया है। जिससे व्यवस्थाए सुचारू रूप से संचालित हो सके। जिलाधिकारी ने श्रद्धालुओं को सुरक्षित स्नान कराने तथा सुरक्षा के दृष्टिगत श्रद्धालुओं से अभी प्रयागराज न जाने तथा संयम बरतने के साथ ही जिला प्रशासन का सहयोग करने का विनम्र अनुरोध किया गया है। जिलाधिकारी ने सुबह से ही मछलीशहर, सतहरिया इत्यादि क्षेत्रों में भ्रमणशील रहकर यातायात, सुरक्षा व्यवस्था, श्रद्धालुओं के ठहरने, शौचालय पेयजल सहित अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया जा रहा है। उन्होंने अधिकारियों को श्रद्धालुओं के लिए रोडवेज, लोहिया पार्क सहित अन्य जगहों पर निःशुल्क ठहरने, उनके खाने-पीने की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिये है।
― Advertisement ―
जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन
जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
श्रद्धालुओं से की अभी मेले की ओर न बढ़ने की अपील


