Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरश्रद्धालुओं की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर डटें है पुलिस अधीक्षक

श्रद्धालुओं की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर डटें है पुलिस अधीक्षक

  • खुद चौराहों पर खड़े होकर रहे है मॉनिटरिंग, दिया निर्देश

जौनपुर धारा,जौनपुर। प्रयागराज में आयोजित हो रहे महाकुंभ 2025 को लेकर प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने शुरू कर दिए हैं। लाखों श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुगम आवागमन को सुनिश्चित करने के लिए जौनपुर के पुलिस अधीक्षक डॉ.कौस्तुभ ने खुद कमान संभाली है। एसपी स्वयं प्रयागराज के सहसों चौराहे पर मौजूद रहकर यातायात व्यवस्था की बारीकी से निगरानी कर रहे हैं। वे डियूटी पर तैनात अधिकारियों और कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दे रहे हैं और उनकी कार्यप्रणाली की लगातार मॉनिटरिंग कर रहे हैं। एसपी की इस सक्रिय भूमिका से यातायात व्यवस्था सुचारू रूप से संचालित हो रही है। महाकुंभ में आने वाले लाखों श्रद्धालुओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए प्रशासन की यह पहल बेहद महत्वपूर्ण है। सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद रखने और यातायात को सुव्यवस्थित करने से श्रद्धालुओं को किसी तरह की असुविधा का सामना नहीं करना पड़ेगा। प्रशासन की यह तैयारी आने वाले समय में महाकुंभ के सफल आयोजन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगी।