Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

55 साल का इंतजार, अब भी अधूरा आशियाना; पट्टे की जमीन पर कब्जे के लिए भटक रहे मुसहर परिवार

जौनपुर के खुटहन ब्लॉक स्थित बड़नपुर गांव में मुसहर परिवारों को वर्ष 1972 में पट्टे की भूमि आवंटित हुई थी, लेकिन आज तक उन्हें वास्तविक कब्जा नहीं मिल सका। मुख्यमंत्री आवास योजना का लाभ भी जमीन विवाद के कारण अधूरा पड़ा है।
Homeअपना जौनपुरशोकाकुल परिवार से मिलकर बंढाया ढांढस

शोकाकुल परिवार से मिलकर बंढाया ढांढस

जौनपुर धारा, बरसठी। अपना दल एस की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय वाणिज्य मंत्री व उद्योग राज्यमंत्री डॉ.अनुप्रिया पटेल सोमवार को क्षेत्र के चकमलाई गांव पहुचीं। इस दौरान वे मीडिया से दूरी बनाए रखी। उन्होंने केवल प्रमुख भाजपा नेताओ और परिजनों से भेंट मुकालत की। पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव माताबदल तिवारी की दिवंगत भाभी ब्रह्मादेवी के निधन के प्रति गहरा शोक व्यक्त किया। साथ ही परिजनों से मिलकर ढांढस बंधाते हुए संकट के घड़ी में इस अपार दुख को सहन करने के लिए धैर्य बनाए रखने की अपील किया। इस बीच मीडियाकर्मियों द्वारा महिला आरक्षण के सवाल पर कुछ न बोलने की बात कहकर दूरी बनाए रखी। कार्यक्रम में वह करीब पंद्रह मिनट रही। इसके बाद गृह जनपद के लिए रवाना हो गई। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर बरसठी, रामपुर, मड़ियाहूं, नेवढ़िया पुलिस फोर्स के अलावा एलआईयू टीम की नजर गांव के हर गलियों में चप्पे-चप्पे पर रही। इस दौरान उनके साथ सांसद बीपी सरोज, विधायक आर.के पटेल, पूर्व विधायक लीना तिवारी, दिनेश चौधरी, जिलाध्यक्ष राजनाथ पटेल, जिला महासचिव नितेश पाठक, चेयरमैन विनोद जायसवाल सहित दर्जनों प्रधान व सैकड़ो पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता मौजूद रहे।