Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुर'इंटरनेशनल लॉयर्स कांफ्रेस' के अंतिम दिन का सीधा प्रसारण

‘इंटरनेशनल लॉयर्स कांफ्रेस’ के अंतिम दिन का सीधा प्रसारण

जौनपुर धारा, जौनपुर। बार काउंसिल ऑफ इंडिया द्वारा बार काउंसिल ऑफ इंग्लैंड एण्ड वेल्स, लॉ सोसाइटी ऑफ इंग्लैंड एवं कामनवेल्थ लॉयर्स एसोसिएशन के सहयोग से ‘विधिक बंधुत्व’ को बढ़ाने हेतु विज्ञान भवन, नई दिल्ली में आयोजित दो दिवसीय ‘इंटरनेशनल लॉयर्स कांप्रâेंस’ के दूसरे दिन रविवार को 4 टेक्निकल सेशन एवं समापन समारोह का सीधा-प्रसारण विश्वविद्यालय के रज्जू भईया संस्थान के आर्य भट्ट सभागार में हुआ। समापन समारोह में गृहमंत्री अमित शाह, भारत सरकार  मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए। समापन समारोह को मनन मिश्र अध्यक्ष बार काउंसिल ऑफ इंडिया,  न्यायमूर्ति पीएस नरसिम्हा न्यायाधीश उच्चतम न्यायालय, न्यायमूर्ति संजय किशन कौल न्यायाधीश उच्चतम न्यायालय, न्यायमूर्ति संजीव खन्ना न्यायाधीश उच्चतम न्यायालय, मि.सैमुअल टानेन्ड अध्यक्ष बार काउंसिल ऑफ इंग्लैंड एंड वेल्स, मि.पीटर डी-मायनार्ड अध्यक्ष कामनवेल्थ लॉयर्स एसोसिएशन, भूपेंद्र यादव केन्द्रीय मंत्री भारत सरकार, अमित शाह केन्द्रीय गृह मंत्री भारत सरकार ने संबोधित किया। समारोह में बार काउंसिल ऑफ इंडिया द्वारा के.परासरन वरिष्ठ अधिवक्ता एवं पूर्व एटॉर्नी जनरल, फाली एस.नरीमन वरिष्ठ अधिवक्ता एवं पूर्व सांसद, के.के.वेणुगोपालन वरिष्ठ अधिवक्ता एवं पूर्व एटॉर्नी जनरल, स्वद राम जेठमलानी वरिष्ठ अधिवक्ता और स्वद सोली जे सोराबजी वरिष्ठ अधिवक्ता एवं पूर्व एटॉर्नी जनरल को वर्ष 2023 के लिए ‘विधि रत्न अवार्ड’ प्रदान किया गया। आर्य भट्ट सभागार में दत्तोपंत ठेंगड़ी विधि संस्थान के निदेशक प्रोफेसर देवराज सिंह, डॉ.वनिता सिंह मंगला प्रसाद यादव, डॉ.दिनेश कुमार सिंह, डॉ.इंद्रजीत सिंह, डॉ.प्रियंका कुमारी, डॉ.रजित राम सोनकर, डॉ.प्रमोद कुमार, डॉ.अनुराग मिश्रा एवं विधि संस्थान के छात्र-छात्राए उपस्थित रहें।