Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरशॉर्ट सर्किट से कपड़े की दुकान में लगी आग, लाखों का सामान...

शॉर्ट सर्किट से कपड़े की दुकान में लगी आग, लाखों का सामान जला

जौनपुर धारा,खुटहन। पिलकिछा तिराहे पर संचालित श्रेया क्लाथ स्टोर में बुधवार की देर रात शॉर्ट सर्किट से लगी आग में लाखों का कपड़ा व अन्य सामान जलकर राख हो गया। मौके पर जुटे दुकानदारों ने आग पर पानी फेंक काबू में किया। तब तक भीतर रखा सारा सामान जलकर नष्ट हो गया। डिहिया गांव निवासी रमेश कुमार की पिलकिछा चौराहे पर वर्षों से कपड़े की दुकान संचालित है। बुधवार की शाम रोज की तरह वह दुकान बंद कर घर चले गए। रात लगभग साढ़े दस बजे के करीब अगल-बगल के दुकानदार को उनकी दुकान से धुएं का गुबार उठता दिखाई दिया। इसकी सूचना रमेश को दी गई। वह भागता हुआ दुकान पर पहुंचा और शटर खोला तो भीतर का नजारा देख सहम उठा। दुकान में रखे कपड़ों से आग की लपटे उठ रहें थे। मौके पर जुटे लोगों ने पानी फेंक आग को काबू में किया। अगलगी में चार लाख से अधिक का सामान जलकर खाक हो गया।