Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरशिक्षा समागम के तहत जनभागीदारी कार्यक्रम संपन्न

शिक्षा समागम के तहत जनभागीदारी कार्यक्रम संपन्न

जौनपुर धारा, सरकी। केराकत विकास खण्ड न्याय पंचायत डेडूवाना गाँव के प्राथमिक विद्यालय में विविध कार्यक्रम के साथ पीएमश्री जनभागीदारी कार्यक्रम का प्रसारण हुआ। जिसमें पीएमश्री विद्यालय के तहत शिक्षा समागम जनभागीदारी कार्यक्रम के मिनट टू मिनट कार्यक्रम विकासखंड के एक मात्र चयनित विद्यालय डेडुवाना में शनिवार को शिक्षा समागम एवं पीएमश्री जनभागीदारी कार्यक्रम के तहत विविध कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत प्रधानाचार्य संतोष राजभर के द्वारा सरस्वती की पूजन अर्चन के साथ शुरू किया गया। उन्होंने बताया कि जनमानस के मध्य पीएमश्री विद्यालय की महत्वपूर्ण, उपयोगिताता एवं जागरूकता के लिए शनिवार को शैक्षणिक, सांस्कृतिक, शारीरिक गतिविधियों का आयोजन किया गया। इस दौरान ग्रीन इवेंट के तहत बच्चों और शिक्षकों के द्वारा बृहद पौधरोपण, पर्यावरण जागरूकता, जल संरक्षण, वाद-विवाद प्रतियोगिता, स्वच्छता अभिनय आदि कार्यक्रम संपन्न हुए। मां प्रधानमंत्री जी के उद्बोधन का सीधा प्रसारण, बृहद वृक्षारोपण और बच्चों द्वारा पोस्टर प्रतियोगिता एवं शैक्षणिक और सांस्कृतिक किया गया। कार्यक्रम में पीएम श्री के अंतर्गत लाइव प्रसारण दिखाया गया। जिसमें समस्त छात्र-छात्रा अभिभावक गणमान्य नागरिक शिक्षक रसोईया जनप्रतिनिधि ने देखा। कार्यक्रम के मार्गदर्शन शासन के निर्देशानुसार द्वारा किया गया।