जौनपुर धारा, बदलापुर। कोतवाली क्षेत्र के घनश्यामपुर पुलिस चौकी के अन्तर्गत आने वाले देवरामपुर गाँव में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच कहा-सुनी के दौरान मार-पीट हो गई। वही मार-पीट की घटना में एक पक्ष के करीब 63वर्षीय राम लखन यादव और दूसरे पक्ष के करीब 29वर्षीय अवधेश यादव और उनकी करीब 45वर्षीय माँ अनारा देवी घायल हो गई। फिलहाल बदलापुर कोतवाली पुलिस ने दोनों पक्षों की लिखित तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर सभी घायलों का उपचार तथा मेडिकल मुवाइना बदलापुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में करवाते हुए पुलिस अग्रिम कार्यवाई में जुटी हुई है।
― Advertisement ―
जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन
जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
जमीनी विवाद को लेकर मार-पीट में दोनों पक्षों के तीन लोग घायल
Previous article
Next article

