जौनपुर धारा, खुटहन। रामनगर बाजार में एक निजी पूर्व माध्यमिक विद्यालय के प्रांगण में शनिवार को क्रिकेट खेलते समय उठे विवाद में मनबढ़ खिलाड़ियों ने साथ खेल रहे युवक के सिर पर वार कर दिया। जिससे वह लहूलुहान होकर गिर गया। उसका उपचार सीएचसी पर किया गया। घायल के द्वारा थाने में तीन नामजद सहित चार के खिलाफ तहरीर दी गई है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। उक्त विद्यालय के मैदान में आसपास के गांवों के तमाम खिलाड़ी नित्य आकर अलग-अलग टीमें बनाकर अभ्यास करते हैं। जगजीवन पट्टी गांव निवासी अवनीश तिवारी भी एक टीम की तरफ से क्रिकेट खेल रहा था। इसी बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि विपक्ष में खेल रहे सलीम, अनुराग पाल, रिषभ यादव व एक अज्ञात उस पर स्टंट और बैट से हमला कर दिए। अवनीश के सिर में चोट लगने से वह लहूलुहान होकर गिर गया। साथी खिलाड़ी उसे अस्पताल ले गए।
― Advertisement ―
जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन
जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
क्रिकेट खेल में मनबढ़ो ने साथी खिलाड़ी का सिर फोड़ा
Previous article
Next article

