Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरशहीद दिवस पर वीर सेनानियों को श्रद्धांजलि, जरूरतमंदों में बांटी मच्छरदानी

शहीद दिवस पर वीर सेनानियों को श्रद्धांजलि, जरूरतमंदों में बांटी मच्छरदानी

जौनपुर। शहीद दिवस के अवसर पर सोमवार को केराकत क्षेत्र के तरियारी गांव में आयोजित कार्यक्रम में स्वतंत्रता संग्राम के वीर सेनानियों को भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। इस मौके पर शहीद-ए-आजम भगत सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलन कर उनके बलिदान को याद किया गया। कार्यक्रम के अंत में जरूरतमंदों के बीच मच्छरदानियां वितरित की गईं। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि समाजसेवी ध्रुव सिंह सहित अन्य विशिष्ट अतिथियों द्वारा भगत सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया। इसके बाद वक्ताओं ने सरदार भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव के राष्ट्र के प्रति दिए गए बलिदान पर विस्तार से प्रकाश डाला। मुख्य अतिथि ध्रुव सिंह ने कहा कि आज की युवा पीढ़ी को वीर सेनानियों की अमर गाथाओं से प्रेरणा लेकर देश सेवा के लिए आगे आना चाहिए। वक्ताओं की कड़ी में मिथिलेश गिरि, प्रोफेसर वीरेंद्र सिंह सहित अन्य लोगों ने भी अपने विचार रखे। कार्यक्रम के समापन पर अतिथियों के हाथों 205 जरूरतमंद लोगों के बीच मच्छरदानियों का वितरण किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व रजिस्ट्रार चित्रकूट एवं समाजशास्त्र विभागाध्यक्ष (काशी विद्यापीठ वाराणसी) डॉ. गिरजा शंकर द्विवेदी ने की, जबकि संचालन महेंद्र व कमला यादव ने संयुक्त रूप से किया। अंत में आयोजक मंडल के कुलेश्वर सिंह और प्रमोद मौर्य ने आए हुए अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर जयप्रकाश सिंह, नंद किशोर सिंह, रामानंद चौबे, कोमल प्रसाद गुप्ता, राजीव सिंह, कमला यादव और अमित यादव समेत अनेक लोग मौजूद रहे।