― Advertisement ―

spot_img

तकनीकी चुनौतियां और साइबर सुरक्षा: डिजिटल दौर में डेटा प्राइवेसी और फेक न्यूज़

डिजिटल युग में साइबर सुरक्षा, डेटा प्राइवेसी और फेक न्यूज़ बड़ी चुनौतियां बन चुकी हैं, जिन पर गंभीर ध्यान देना जरूरी है।

E-Paper 28-04-2026

Homeअपना जौनपुरशराब बंदी व घरेलू बिजली माफ कराना ही हमारा उद्देश्य: ओमप्रकाश राजभर

शराब बंदी व घरेलू बिजली माफ कराना ही हमारा उद्देश्य: ओमप्रकाश राजभर

  • सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी की विशाल जनसभा

जौनपुर धारा, रामपुर। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने कहा कि महिलाओं पर अत्याचार व उत्पीड़न रोकने के लिए उप्र में पूर्ण शराब बंदी मिशन के लिए हम आंदोलन कर रहे हैं। जिस दिन प्रदेश में हमारी सरकार बनेगी पहला काम हम यही करेंगे साथ ही घरेलु बिजली माफ करना ही हमारा लक्ष्य होगा। उक्त बाते सोमवार को जितापुर सीतमसराय में  सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी की विशाल जनसभा में पूर्व प्रमुख अरविन्द सिंह मखडू सहित उनके दर्जनों सहयोगियों को पार्टी की सदस्यता की शपथ दिलाने के बाद लोगो को संबोधित करते हुए कहा। उन्होंने कहा कि जब पांडिचेरी, बिहार व गुजरात में शराब बंदी हो सकती है तो उत्तर प्रदेश में क्यों नहीं हो सकती। सरकार कहती है कि इससे आमदनी होती है। यदि ऐसा है तो जिन प्रदेशों में बंद है वहां कैसे आमदनी हो रही है। इसी प्रकार से जब अमीरों को डिफाल्टर कर उनका कर्ज माफ कर सकते हंै तो गरीबों की भी घरेलू बिजली बिल माफ होना चाहिए। इसी क्रम में लोकसभा व विधानसभा में महिलाओं के लिए सीटें आरक्षित करने की वकालत की। कार्यक्रम की अध्यक्षता बृजभान राजभर व संचालन चन्दन राजभर ने किया। आगन्तुको का आभार राष्ट्रीय महासचिव डा. जेपी सिंह ने किया। उक्त अवसर पर विधायक बेदीराम, अमरावती सिह, दिनेश सिह, मनोज दुबे, सालिक यादव, हरिलाल राजभर सहित हजारों की संख्या में लोग उपस्थित रहे।

Share Now...