Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरशनिवार की सुबह सड़क दुर्घटना में दरोगा की मौत

शनिवार की सुबह सड़क दुर्घटना में दरोगा की मौत

  • संबंधित थाना के सीओ पहुंचे सिकरारा थाना

जौनपुर धारा, सिकरारा। शनिवार की अल सुबह यूपी पुलिस विभाग में उस समय शोक की लहर दौड़ गई जब लोगों को यह सूचना मिली की यूपी पुलिस में तैनात एक दरोगा की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। मिली जानाकरी के अनुसार दरोगा उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के मूल निवासी शेषनाथ यादव 2016 में नायाब दरोगा के पद पर तैनात हुआ था। मौजूदा समय में वह प्रतापगढ़ जिले के देहात कोतवाली में तैनात था कि शुक्रवार व शनिवार की रात वह अपने स्विफ्ट डिजायर कार से जौनपुर की तरफ से प्रतापगढ़ जा रहे थे कि अल सुबह 6:00बजे के करीब सिकरारा थाना क्षेत्र के टेकारी मोड़ के पास उनकी कार अचानक एक पेड़ से टकरा गई। टक्कर इतना जबरदस्त था कि मौके पर ही उनकी दर्दनाक मौत हो गई। उनके साथ बैठा एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया। अल सुबह होने के कारण लोग सड़कों पर टहल रहे थे, दर्दनाक हादसा देखते ही ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और पुलिस को फोन किया। मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी अमित सिंह अपने हमराहियों के साथ दोनों लोगों को क्षतिग्रस्त कार से बाहर निकलवाया और एंबुलेंस के माध्यम से तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मछलीशहर पहुंचाया। जहां दरोगा को देखते ही डॉक्टरों ने मृत्यु घोषित कर दिया। घायल को सदर अस्पताल रेफर कर दिया। इधर घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में भी कोहराम मच गया। उधर सूचना मिलते ही प्रतापगढ़ जिले के रानीगंज के सीईओ अपने पुलिसकर्मियों के साथ सिकरारा थाना पर पहुंचकर थाना प्रभारी अमित सिंह से जानकारी प्राप्त की। पुलिस ने दरोगा के शव को पीएम के लिए भेज दिया। मृतक दारोगा के पास एक पुत्र एक पुत्री है।