Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

राम के वनवास और केवट संवाद का प्रसंग सुन भावुक हुए श्रद्धालु

जौनपुर के बीआरपी इंटर कॉलेज परिसर में आयोजित नौ दिवसीय रामकथा के छठवें दिन आचार्य शांतनु महाराज ने भगवान श्रीराम के वनवास और केवट संवाद का प्रसंग सुनाया। कैकेयी के वरदान, श्रीराम के त्याग और केवट की भक्ति की कथा सुनकर श्रद्धालु भावुक हुए।
Homeअपना जौनपुरव्यापार के नए अवसरों की दिशा : अरुण कुमार सिंह

व्यापार के नए अवसरों की दिशा : अरुण कुमार सिंह

जौनपुर धारा,जौनपुर। मोहम्मद हसन पी.जी.कॉलेज के बीसीए एवं बीबीए विभाग के संयुक्त तत्वावधान में ‘अंतरराष्ट्रीय बैंकिंग एवं डिजिटल युग में व्यावसायिक अवसर विषय पर एकदिवसीय शैक्षिक सेमिनार का आयोजन किया गया। यह आयोजन विद्यार्थियों में वैश्विक आर्थिक परिवेश, तकनीकी प्रगति और डिजिटल युग के व्यावसायिक अवसरों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कॉलेज के प्राचार्य डॉ.अब्दुल कादिर खान ने की। अपने स्वागत भाषण में उन्होंने विषय की समसामयिकता को रेखांकित करते हुए कहा कि बदलते वैश्विक परिवेश में बैंकिंग एवं व्यवसायिक प्रणाली का डिजिटलरण विद्यार्थियों के लिए नए अवसर एवं चुनौतियाँ प्रस्तुत कर रहा है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के शैक्षिक आयोजनों से विद्यार्थियों का बौद्धिक और व्यावसायिक दृष्टिकोण विकसित होता है। अरुण कुमार सिंह न केवल जौनपुर की पावन धरती के गौरवशाली पुत्र हैं, अपितु वे प्रतिष्ठित शिक्षाविद् एवं पूर्व प्राचार्य स्व.लाल साहब सिंह की विद्वत्ता और संस्कारों के उत्कृष्ट उत्तराधिकारी भी हैं। विदेश में रहकर भी उन्होंने अपनी कर्मठता, बुद्धिमत्ता और समाज के प्रति प्रतिबद्धता से जौनपुर जनपद का नाम अंतरराष्ट्रीय पटल पर रोशन किया है। हमें गर्व है कि ऐसे महान व्यक्तित्व आज भी अपनी जन्मभूमि से आत्मिक जुड़ाव रखते हुए सदैव इसके विकास, शिक्षा एवं सामाजिक उत्थान हेतु नये-नये सुझाव एवं योगदान देते रहते हैं। महाविद्यालय पधारकर उन्होंने न केवल इस संस्थान को गौरव प्रदान किया, बल्कि छात्र-छात्राओं के लिए प्रेरणा का स्रोत भी बनें। उनके आगमन से समूचा शैक्षिक परिसर आभामंडित हो उठा। सेमिनार के मुख्य अतिथि, स्विस बैंक के निदेशक अरुण कुमार सिंह ने विषय पर व्याख्यान देते हुए अंतरराष्ट्रीय बैंकिंग तंत्र, डिजिटल भुगतान प्रणाली, साइबर सुरक्षा और वैश्विक व्यापार में तकनीकी नवाचार की भूमिका पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने बताया कि डिजिटल युग में नवाचार और सतर्कता—दोनों आवश्यक हैं। साथ ही यह भी कहा कि तकनीकी दक्षता, व्यावसायिक सूझबूझ और नैतिक मूल्यों के संतुलन से युवा पीढ़ी वैश्विक मंच पर सशक्त भूमिका निभा सकती है। कार्यक्रम का संचालन अहमद अब्बास खान ने किया। कार्यक्रम के दौरान प्राचार्य डॉ.अब्दुल कादिर खान ने मुख्य अतिथि सिंह का अंगवस्त्र एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर आत्मीय स्वागत किया तथा उनके अनुभवों को विद्यार्थियों के लिए अत्यंत प्रेरणादायक बताया। इस अवसर पर इशान खान, अजहर, इलियास, निहाल, अभिषेक, दिव्यानी, शिक्षकगण एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। आयोजन का सफल संचालन संयोजक मंडल द्वारा किया गया। धन्यवाद ज्ञापन डॉ.विकास द्वारा प्रस्तुत किया गया। जिन्होंने सभी अतिथियों, आयोजकों, शिक्षकों एवं प्रतिभागी विद्यार्थियों के प्रति आभार प्रकट किया।