जौनपुर धारा, जौनपुर। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मण्डल के प्रान्तीय अध्यक्ष मुकुंद स्वरूप मिश्रा के आह्वान पर पूरे प्रदेश में नजूल भूमि को फ्री होल्ड करने की मांग किया गया। इस कड़ी में जौनपुर उद्योग व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष दिनेश टंडन के नेतृत्व में प्रतिनिधि मण्डल जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री से मांग किया कि नजूल भूमि संपत्तियों के अधिग्रहण के लिये 7 मार्च को अध्यादेश लाया गया है, वह किसी भी रूप में जनहित, लोकहित और व्यापारी हित में नहीं है। इसको अभिलंब वापस और नजूल संपत्तियों को फ्री होल्ड किया जाए। उत्तर प्रदेश आवास विकास परिषद द्वारा रिहायसी भूखंडों पर व्यावसायिक गतिविधियों वाले निर्माण को सील व धवस्तीकरण किए जाने के विरोध में ज्ञापन दिया गया। जिसमें मांग किया गया कि मुख्यमंत्री को व्यापारी हित में यह अधिग्रहण अध्यादेश वापस लिया जाना चाहिए। प्रतिनिधि मंडल में उपस्थित नगर अध्यक्ष राधेरमण जायसवाल, प्रदेश उपाध्यक्ष सोमेश्वर केशरवानी, प्रदेश उपाध्यक्ष सुभाष अग्रहरि, प्रदेश मंत्री महेंद्र सोनकर ने संयुक्तरूप से कहा कि पिछले 100वर्षों से भी अधिक समय से पूरे प्रदेश में मौजूद संपत्तियों का उपयोग समाज के विभिन्न वर्गों द्वारा व्यवसायिक, औद्योगिक एवं रिहायशी के रुप में किया जा रहा है। व्यापार मण्डल इस अध्यादेश का पूर्णता विरोध करता है। प्रतिनिधि मण्डल में जिला महामंत्री रामकुमार साहू, नगर महामंत्री मुन्नालाल अग्रहरि, मनोज कुमार साहू, श्यामचंद्र अग्रहरि, संतोष साहू, बनवारी लाल साहू, अनिल वर्मा, अरविन्द जायसवाल, यशवंत साहू, सतीश अग्रहरि, राकेश जायसवाल, विमल भोजवाल, आशीष कुमार, रवि श्रीवास्तव, पांडे जी, सुरेश शर्मा, डी.के.अग्रहरि आदि पदाधिकारी उपस्थित रहें। सभी व्यापारियों का आभार नगर महामंत्री मुन्नालाल अग्रहरि ने व्यक्त किया।
― Advertisement ―
Jaunpur Dhara 22-04-2026
" Jaunpur Dhara E-Paper 22-04-2026 जौनपुर जिले का विश्वसनीय हिंदी दैनिक समाचार पत्र 'जौनपुर धारा' (Jaunpur Dhara) अब आपके मोबाइल पर भी उपलब्ध है।...
व्यापारा मण्डल ने मुख्यमंत्री से की नजूल की भूमि फ्री होल्ड करने की मांग

Previous article
Next article


