Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरव्यक्ति क्षण भर भी कर्म किए बगैर नहीं रह सकता : फादर...

व्यक्ति क्षण भर भी कर्म किए बगैर नहीं रह सकता : फादर पी विक्टर

जौनपुर धारा, जौनपुर। सेंटजॉन्स स्कूल सिद्दीकपुर की शनिवासरीय प्रार्थना सभा में कक्षा ६ ब के छात्रा-छात्राओं ने सामुदायिक व्यवस्था पर परियोजना प्रस्तुत की जिसमें शिक्षक, चिकित्सक, पुलिसकर्मी, डाककर्मी, सफाईकर्मी आदि के महत्त्व को प्रकाशित किया। कक्षाध्यापिका जया मिश्रा ने कर्म के महत्त्व को प्रतिपादित करते हुए कर्म के द्वारा भाग्यनिर्माण की सीख दी। विद्यालय के प्रधानाचार्य फादर पी विक्टर ने अपने संदेश में कहाकि व्यक्ति क्षण भर भी कर्म किए बगैर नहीं रह सकता। वह प्रकृति के नियमों के अनुसार कर्म करने के लिए बाध्य है। विद्यालय के खेल शिक्षक संतोष कुमार त्रिपाठी ने बच्चों को शारीरिक स्वास्थ्य की शिक्षा देते हुए व्यायाम कराया।