जौनपुर। रविवार को अखिल भारतीय उमर वैश्य समाज की द्वितीय सत्र की पहली बैठक आयोजित की गई। इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष कपिल मुनि उमर वैश्य ने कहा कि समाज के विकास के लिए सभी लोगों का शिक्षित होना आवश्यक है। शिक्षा के बिना समाज के विकास की कल्पना नहीं की जा सकती। उन्होंने जोर देकर कहा कि अखिल भारतीय उमर वैश्य समाज संगठन अपने समुदाय के विकास के लिए दृढ़संकल्पित है। बैठक का शुभारंभ राष्ट्रीय अध्यक्ष कपिल मुनि उमर वैश्य, एडवोकेट श्याम धर उमर वैश्य और डॉ. राकेश कुमार उमर वैश्य सहित अन्य पदाधिकारियों ने दीप प्रज्वलित कर किया। बैठक में उमर वैश्य समाज के विकास को लेकर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया। इसी दौरान, संतोष कुमार उमर वैश्य को वैश्य समाज का प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत किया गया। इस बैठक में दूर-दराज से आए स्वजातीय बंधुओं को राष्ट्रीय अध्यक्ष कपिल मुनि उमर वैश्य और अन्य पदाधिकारियों द्वारा प्रमाण पत्र एवं अंगवस्त्र भेंटकर सम्मानित किया गया। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राजकुमार गुप्त राजू, राष्ट्रीय मंत्री डॉ.राकेश कुमार उमर वैश्य, कोषाध्यक्ष धीरेन्द्र कुमार उमर वैश्य(प्रतापगढ़), मीडिया प्रभारी संतोष कुमार गुप्त, श्याम सुंदर साह (कोलकाता), युवजन सभा के अध्यक्ष गौरव जी, शनि जी, महिला सभा की उपाध्यक्ष शीला उमर वैश्य, महामंत्री शीला उमर वैश्य और कोषाध्यक्ष रश्मी उमर वैश्य सहित विभिन्न क्षेत्रों से कई गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।
― Advertisement ―
E-Paper 10-06-2026
Jaunpur Dhara E-Paper brings the latest news, breaking updates, politics, education, crime, business, sports and local coverage from Jaunpur in digital format.
वैश्य समाज की बैठक में शिक्षा को बताया विकास की कुंजी


