Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरवैवाहिक कार्यक्रम से लौट रही मारुति ईको कार पलटी

वैवाहिक कार्यक्रम से लौट रही मारुति ईको कार पलटी

  • एक गाय घायल, हजारों का नुकसान

जौनपुर धारा, शाहगंज। कोतवाली क्षेत्र के आजमगढ़ मार्ग स्थित टेलीफोन एक्सचेंज के सामने एक तेज रफ्तार मारूति ईको कार अनियंत्रित होकर मड़हे में जा घुसी और पलट गयी। वाहन सवार गोरखपुर से शादी समारोह में सम्मिलित हो बदलापुर जा रहे थे। भेर के वक्त चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा जिससे ये हादसा हो गया। मारूति बदलापुर के हरिओम निगम की बतायी जाती है। हालांकि कोई जनहानि नहीं हुई लेकिन एक गाय गम्भीर रूप से घायल हो गयी। बताया जाता है कि एक्सचेंज के सामने बांकेलाल यादव की दुकान व मकान है। बाहर शेड लगा दुकान में ही वह सोते हैं। बताया जाता है कि भेर में लगभग साढ़े चार बजे आजमगढ़ रोड से आ रही तेज रफ्तार मारुति ईको कार हैंडपम्प, पेड़ की डाली, चबूतरा टिन शेड में लगा लोहे का इंगल तोड़ते हुए वहीं खड़े बेलेरो के बगल पलट गयी। बगल में सो रहे मकान स्वामी बाके लाल यादव बाल बाल बच गये। हालांकि इस बगल बंधी गाय का पैर टूट गया। टिन शेड व बेलेरो को भी नुकसान पहुंचा है।  मारुति सवार चालक व चार महिलाएं सुरक्षित है। इन्हें कड़ी मशक्कत के बाद पीछे के रास्ते बाहर निकाला गया। वहीं चालक को पुलिस ने हिरासत में लिया है।