जौनपुर धारा, जौनपुर। सिरकोनी विकास खण्ड मुख्यालय पर शुक्रवार को क्षेत्र पंचायत सदस्यों को उनके अधिकारों तथा कर्तव्यों की जानकारी के लिए दो दिवसीय प्रशिक्षण शुरू हुआ। इसका उदघाटन बतौर मुख्य अतिथि जिला विकास अधिकारी बीबी सिंह ने किया। शिविर में क्षेत्र पंचायत सदस्यों को प्रशिक्षण देते हुए लखनऊ से आये प्रशिक्षक विनय दुबे तथा राधेश्याम ने क्षेत्र पंचायत के सदस्यों को उनके अधिकारों की जानकारी दिया। श्री दुबे ने बताया कि वर्ष में छह बार क्षेत्र पंचायत की बैठक हुई चाहिए। क्षेत्र पंचायत के सदस्यों द्वारा वार्षिक कार्य योजना बनाने का कार्य करना है। सतत विकास लक्ष्य प्राप्त करने के लिए लगातार विकास कार्यो की जानकारी रखनी चाहिए। किसी भी तरह के विकास कार्य को किस तरह पूरा करवाना है या किसी काम को कैसे प्रस्तावित करवाना है यह जानकारी लेने की आवश्यकता है। कार्यक्रम में एडीओ आईएसबी देवेंद्र सिंह, एडीओ पंचायत हेमंत श्रीवास्तव, एडीओ कॉपरेटिव रत्नेश कुमार सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।
― Advertisement ―
मानसून की धमाकेदार दस्तक से उमस से राहत, जलभराव ने खोली जल निकासी की पोल
टीडी कॉलेज रोड समेत कई इलाकों में सड़कों पर जमा हुआ पानी, पैदल राहगीरों और वाहन चालकों को उठानी पड़ी परेशानीजौनपुर। उमस भरी गर्मी...
बीडीसी सदस्यों को प्रशिक्षण में उनके अधिकारों की दी गयी जानकारी
Previous article
Next article

