ऑस्ट्रेलिया और वेस्टइंडीज के बीच टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला एडिलेड में खेला जा रहा है। मेजबान टीम ने पहले ही कैरेबियाई टीम के खिलाफ सीरीज में 1-0 से बढ़त बना रखी है। वहीं, दूसरे मैच में भी ऑस्ट्रेलिया का पलड़ा भारी नजर आ रहा है। पहले बल्लेबाजी करने उतरी कंगारू टीम की तरफ से एक बार फिर मार्नस लाबुशेन ने रनों की बौछार कर दी है. उन्होंने सीरीज में शतकों की हैट्रिक जड़ दी है। लाबुशेन पहले मैच में भी मेहमान टीम पर भारी पड़ गए थे। उन्होंने पहली इनिंग में 204 रनों की बेहतरीन पारी खेली थी जबकि दूसरी इनिंग में भी उनके बल्ले ने रन उगलना बंद नहीं हुआ। उस दौरान उन्होंने फिर एक शानदार शतक जड़ दिया था। उसके बाद अब लाबुशेन ने शतकों की हैट्रिक लगा दी है। दूसरे मुकाबले की पहली पारी में वह अभी 114 रनों पर बल्लेबाजी कर रहे हैं। अब देखना होगा मेहमान टीम उनकी रन गति पर ब्रेक लगाने में कामयाब हो पाती है या नहीं। पहले मैच के दौरान ऑस्ट्रेलियाई कप्तान शानदार फॉर्म में नजर आए थे। उन्होंने 200 रनों की बड़ी पारी खेल अपनी टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई थी। हालांकि, दूसरी पारी में 20 रन बनाकर स्मिथ पवेलियन लौट गए थे। दूसरे मैच की बात करें तो कैरेबियाई तेज गेंदबाज जेसन होल्डर ने उन्हें जमने नहीं दिया। स्मिथ इस बार बिना खाता खोले ही आउट हो गए। कप्तान के आउट होने के बाद टीम के स्टार खिलाड़ी ट्रेविस हेड ने टीम की जिम्मेदारी अपने सर ली है। उन्होंने लाबुशेन के साथ एक बड़ी पार्टनरशिप की और टीम के स्कोर को आगे ले जाने में उनकी मदद कर रहे हैं। वह अभी शानदार शतक लगाकर खेल रहे हैं। ऑस्ट्रेलिया ने पहले दिन 3 विकेट खोकर 330 रन बना लिए हैं।
― Advertisement ―
Jaunpur Dhara 18-08-2026
Jaunpur Dhara E-Paper का आज का अंक यहां पढ़ें। जौनपुर धारा समाचार पत्र में जौनपुर और आसपास की स्थानीय खबरों, उत्तर प्रदेश समाचार और प्रमुख घटनाओं की ताजा जानकारी प्राप्त करें।
वेस्टइंडीज के सामने भारी पड़ा ऑस्ट्रेलिया का एक बल्लेबाज, लगा दी शतकों की हैट्रिक

Previous article
Next article

