Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरवेतन अवरूद्ध होने पर स्वास्थ्य कर्मियों ने किया चक्का जाम

वेतन अवरूद्ध होने पर स्वास्थ्य कर्मियों ने किया चक्का जाम

  • 6 माह से बकाया वेतन को लेकर कर रहे थे प्रदर्शन, पुलिस व राहगीरो से नोकझोंक

जौनपुर धारा, जौनपुर। उमानाथ सिंह राज्य चिकित्सा महाविद्यालय सिद्दीकपुर में स्वास्थ्य कर्मियों का वेतन न मिलने से जौनपुर-शाहगंज मुख्य मार्ग दो बजे जाम कर दिया जिससे दोनों तरफ वाहनों की कतार लग गयी। सूचना पर पहुंची पुलिस व राहगीरों से स्वास्थ्य कर्मियों की नोकझोंक भी हुई लेकिन पुलिस ने समझा-बुझाकर जाम को आधे घंटे बाद समाप्त करवा दिया। बताया जाता है कि उमानाथ सिंह राज्य चिकित्सा महाविद्यालय में सरकार ने एजेंसी के माध्यम से स्वास्थ्य कर्मियों की नियुक्ति की है जिसमें सन फैकेल्टी जॉब एजेंसी के माध्यम से करीब 300 और बाजपेई जॉब एजेंसी से करीब 50 स्वास्थ्य कर्मी यहां सेवा दे रहे हैं। सभी स्वास्थ्य कर्मियों का कहना है कि 6 माह से उन्हें वेतन नहीं मिला है जिससे उनके सामने अनेक समस्याएं खड़ी हो गई हैं। कई बार इसके लिए उच्चाधिकारियों, प्रधानाचार्य, सीएमएस से वार्ता की गयी लेकिन आश्वासन पर आश्वासन ही मिलता रहा। जब उन्हें वेतन नहीं मिला तो उनके सब्र का बांध टूट पड़ा और सोमवार को करीब 2 बजे वह जौनपुर-शाहगंज मार्ग पर बांस बल्ली रखकर चक्काजाम कर प्रदर्शन व नारेबाजी करने लगे। इस दौरान दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गयीं। उधर राहगीरों से जाम कर्ताओं की नोकझोंक भी होने लगी। इसी दौरान सूचना पर पुलिस फोर्स पहुंच गई और जामकर्ताओं को फटकार लगाते हुए बांस बल्ली उठाकर फेंकने लगी। इसी दौरान कांस्टेबल संतोष कुमार जख्मी हो गए। हालांकि थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार मिश्र पहुंच गए और उनसे भी स्टाफ नर्स, स्वास्थ्य कर्मी से भी नोकझोंक हुई। उन्होंने काफी समझा-बुझाकर चक्का जाम समाप्त करवाया तब जाकर आवागमन शुरू हो सका। इसके बाद थानाध्यक्ष ने स्वास्थ्य कर्मियों के साथ उनके अधिकारियों से बातचीत की। मौके पर सीएमएस एए जाफरी ने कहाकि इन लोगों की नियुक्ति एजेंसी के माध्यम से हुई है और एजेंसी ने हमें सिर्फ काम लेने का दायित्व दिया है। भुगतान की जिम्मेदारी उसी की है तो एजेंसी इनका भुगतान करेगी वहीं से मांग करें इसके लिए यहां कोई उत्तरदाई नहीं है। हालांकि थानाध्यक्ष ने समझाया कि एजेंसी से बातचीत करके उनका भुगतान कराया जाएगा।