― Advertisement ―

spot_img

महिलाओं की भागीदारी के लिए सरकार का सशक्त कदम : मनोरमा मौर्या

नारी शक्ति वंदन एक्ट के समर्थन में मेगा हस्ताक्षर अभियान आयोजितजौनपुर। महिलाओं के सशक्तिकरण और उनके अधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से...

E-Paper 15-04-2026

Homeअपना जौनपुरवृद्धजनों में वितरित किया गया भोजन

वृद्धजनों में वितरित किया गया भोजन

गर्मी के मद्दे नज़र आश्रम के लिये उपहार में भेंट किया कूलर

जौनपुर धारा, जौनपुर। रविवार को सर सैय्यद एजुकेशनल सोशल वेलफेयर सोसायटी के तत्वावधान में महासचिव आरिफ़ खान ने नगर के सैय्यद अलीपुर में स्थित वृद्धाश्रम में अपने सहयोगियों के साथ पहुँचकर निःस्वार्थ भाव से वृद्धजनों में भोजन वितरण किया, वहीं गर्मी के मद्देनज़र वृद्धाश्रम को उपहार में कूलर भी भेंट किया, साथ ही कुछ समय तक आरिफ खान ने वृद्धजनों के साथ समय व्यतीत करके उनका हाल चाल जाना। इस अवसर पर मीडिया से बात करते हुए सर सैय्यद एजुकेशनल सोशल वेलफेयर सोसायटी के महासचिव आरिफ खान ने बताया कि हर धर्म में ग़रीबों को भोजन कराना और उनकी सेवा करना बहुत पुनीत का कार्य है इसीलिए हमें ज्यादा से ज्यादा इस तरह के लोगों की मदद करते रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि इस आश्रम में स्थित बुज़ुर्गजन हमसबके अभिभावक के समान हैं। इनका ध्यान देना व इन्हें अकेला पन महसूस न हो इसके लिये हमें इनके पास इस तरह का आयोजन निरंतर करते रहना चाहिए। वार्ड नम्बर 17 रौज़ा अर्ज़न के सभासद एवं कोषाध्यक्ष शाहनवाज़ मंज़ूर ने कहा कि वृद्धाश्रम लोगों की अंतिम उम्मीद है, इसलिये उन्हें हर सुख सुविधाओं से सुसज्जित होना चाहिए और उसे सुसज्जित करना हम सभी का कर्तव्य व ज़िम्मेदारी है जिससे वहां रहने वाले लोग बेहतरीन और सुखमय जीवन यापन कर सकें। इस अवसर पर इक़बाल अहमद, इंजीनियर क़ासिम मुस्तफ़ा, रवि चौबे, साद सिद्दीकी, मोहम्मद साबिर हैप्पी, मोहम्मद ताहिर, वीरेंद्र निषाद, पप्पू विश्वकर्मा, असद खान समेत आदि उपस्थित रहे।

Share Now...