Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरवृक्षारोपण प्रहरी ने रेंजर पर लगाया गंभीर आरोप, थाने पर की शिकायत

वृक्षारोपण प्रहरी ने रेंजर पर लगाया गंभीर आरोप, थाने पर की शिकायत

जौनपुर धारा, केराकत। स्थानीय कोतवाली के पसेवा गांव निवासी कुंवर समर बहादुर सिंह गुरुवार को कोतवाली पहुंच रेंजर अमित कुमार पर गंभीर आरोप लगाते हुए पत्रक सौंप न्याय की गुहार लगाई है। पीड़ित ने बताया कि सामाजिक वानिकी बन विभाग जौनपुर के अंर्तगत कैंटील कार्ड के पद पर कार्यरत हूं। वर्तमान में ग्राम समाज नैपुरा में विभाग द्वारा लगाये गये वृक्षारोपण की देखरेख का कार्य करता हूं। पिछले 17 माह का वेतन रुका हुआ है जब भी वेतन रेंजर अमित कुमार से मांगता था तो बजट नहीं होने का हवाला देकर टाल देते थे। मगर अब मांगता हूं तो भद्दी भद्दी गालियां देते हुए फर्जी मुकदमे में फंसाकर जेल भेजने की धमकी देते हैं। यहां तक कि वन दरोगा लल्लन सिंह के द्वारा मेरे खिलाफ कोतवाली में झूठी तहरीर भी दी है। बहरहाल कौन झूठ बोल रहा है और कौन सही बोल रहा है यह तो जांच के बाद ही पता चल सकेगा। पुलिस तहरीर के आधार पर मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।