Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरवीर सैनिक जेपी मिश्रा नहीं रहे, गांव में शोक की लहर

वीर सैनिक जेपी मिश्रा नहीं रहे, गांव में शोक की लहर

खुटहन। नगवां गांव निवासी व भारतीय सेना में सेवाओं के दौरान भारत पाकिस्तान युद्ध में दुश्मनों का जमकर मुकाबला करने वाले 75वर्षीय जेपी मिश्रा नहीं रहे। सीने में दर्द की शिकायत पर उन्हें दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां रविवार की रात उन्होंने अंतिम सांस लिया। उनका अंतिम संस्कार दिल्ली में ही कर दिया गया। मुखाग्नि उनके बड़े पुत्र राजीव मिश्रा ने दिया। उनके निधन की खबर से गांव में शोक छा गया। भारतीय सेना में सैनिक के पद पर रहते हुए उन्होंने वर्ष 1971 में पाकिस्तान युद्ध में दुश्मनों से सीधा मुकाबला किया था। वह गांव में इस युद्ध के बिषय में लोगों से अक्सर चर्चाएं किया करते थे। स्वजनों ने बताया कि गत शुक्रवार को उन्हें सीने में दर्द की शिकायत पर एम्स में भर्ती कराया गया। जहां रविवार की रात हृदयगति रुकने से उनका निधन हो गया। वे पत्नी शोभावती,बेटे राजीव, संजीव सहित भरापुरा परिवार छोड़ स्वर्ग सिधार गए।  स्वजन परंपरागत क्रिया कर्म के लिए दिल्ली से गांव आ रहे हैं।