― Advertisement ―

spot_img

एसएसपी कुँवर अनुपम सिंह ने किया पुलिस कार्यालय का औचक निरीक्षण

जौनपुर। Jaunpur SSP Inspection के तहत जिले की कानून व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुँवर अनुपम सिंह...
Homeअपना जौनपुरविषाक्त पदार्थ खाने से युवती की हुई मौत

विषाक्त पदार्थ खाने से युवती की हुई मौत

जौनपुर धारा,केराकत। स्थानीय क्षेत्र के खर्गसेनपुर गांव निवासी  प्रिया पुत्री हवलदार सिंह 20वर्ष शुक्रवार की सुबह विषाक्त पदार्थ खाकर अपनी ईष्ट लीला को समाप्त कर ली युवती की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। मृतिका के पिता के अनुसार गुरुवार को गांव में शादी पड़ी हुई थी जिस कारण प्रिया नए कपड़े खरीदने की जिद्द कर रही थी, कपड़ा खरीदने से मना किया गया। जिससे क्षुब्द हाेकर कमरे में जाकर दरवाजा बन्द कर लिया दो घंटे बाद तक दरवाजा नहीं खुला तो खोलने का प्रयास किया गया जहाँ दरवाजा अन्दर से बंद मिला। अनहोनी होने का अंदेशा हुआ तो किसी तरह से दरवाजे को खोला गया तो पुत्री अचेतावस्था में पड़ी मिली। जिसके बाद उपचार हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया जहां चिकित्सकों ने देखते ही मृत घोषित कर दिया। निधन की सूचना होते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मिली जानकारी अनुसार मृतिका बी-काम फर्स्ट ईयर की पढ़ाई करती थी।

Share Now...