- पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हेतु भेजा
जौनपुर धारा, सुजानगंज। विषधर के काटने से युवक की मौत हो गई। परिजनों में कोहराम मच गया। जानकारी के अनुसार ग्राम सभा रामपुर भभरा कौलीपुर गांव निवासी अच्छे लाल शर्मा के बेटे अजय कुमार शर्मा (सोनू) उम्र 24वर्ष रविवार की रात भोजन करके अपने चारपाई पर सो रहे थे, सोते समय कोई जहरीला विषधर जन्तु चारपाई पर चढ़ कर उन्हें काट लिया। उस समय बरसात हो रही थी, परिजन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सुजानगंज ले आए जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत्यु घोषित कर दिया। इसके बावजूद भी परिजन झाड़ फूंक करवाते रहे, लेकिन कोई लाभ नहीं मिल सका। सूचना पर पुलिस शव को पोस्टमार्टम हेतु भेजा दिया।मृतक हरीपुर बाजार में शैलून चलाकर परिवार की जीविका चलाता था, मौत की खबर सुन आस-पास के लोग घर पहुंच गए।



