Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरविश्वकर्मा समाज ने सौंपा ज्ञापन

विश्वकर्मा समाज ने सौंपा ज्ञापन

जौनपुर धारा, जौनपुर। विश्वकर्मा समाज के प्रमुख व राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश उपाध्यक्ष के नेतृव में विश्वकर्मा समाज के लोगो ने जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्य मंत्री उ.प्र.को पांच सुत्रीय मागो का ज्ञापन दिया। राष्ट्रीय लोकदल पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष रामासरे विश्वकर्मा ने कानपुर देहात के गजनेर थाना के अन्तर्गत विश्वकर्मा परिवार के दो लोगो का निर्मम हत्या कर दी गयी। तीन लोग मौत और जिन्दगी के बीच संघर्ष कर रहे है। कठोर निन्दा करते हुए उन्होने कहा कि योगी सरकार से जनता का भरोसा उठ गया है। उन्होने कहा कि जनता के रखवाले है, उन्ही के सह पर सरकारी तंत्र लूट खसोट व भ्रष्टाचार में डूब गये है। प्रदेश में हो रही जमीनी विवाद में मौत का कारण केवल पैसे कमाने वाले व्यस्त है। जिससे अनेको घटनाए होती रहती है। इसको लेकर विश्वकर्मा समाज आक्रोशित है। इस सरकार में गरोबो और मजलूमो पर हो रहे अत्याचार से यह सिद्ध होता है कि सरकार के हाथ में प्रसाशन की डोर नहीं रह गयी है। जिसके कारण राजस्व कर्मी पुलिस कर्मी व अन्य जनता के बीच रहने वाले महकमे लूट खसोट कर रहे है। जिसके कारण आए दिन हत्या लूट बलात्कार जैसे जघन्य अपराध हो रहा है। इस अवसर पर पृथ्वीराज विश्वकर्मा, महेन्द्र विश्वकर्मा, आर.पी.विश्वकर्मा, डा.सतेन्द्र, दयाराम एडोवोकेट, अजय विश्वकर्मा, राजेन्द्र विश्वकर्मा, दिनेश विश्वकर्मा, राहुल विश्वकर्मा, सत्यप्रकाश विश्वकर्मा आदि लोग उपस्थित रहे।