Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

खबर का असर: जेसीज चौराहे पर सुधरी यातायात व्यवस्था

जौनपुर के जेसीज चौराहे पर जाम की समस्या को लेकर खबर प्रकाशित होने के बाद यातायात पुलिस ने निगरानी बढ़ाई। सड़क पर खड़े वाहनों को व्यवस्थित कराने से राहगीरों को राहत मिली।
Homeअपना जौनपुरविशाल मानसिक स्वास्थ्य शिविर में 72 मरीजों का किया गया इलाज

विशाल मानसिक स्वास्थ्य शिविर में 72 मरीजों का किया गया इलाज

  • चार विकलांगता व 13 आयुष्मान कार्ड बनाये गए

जौनपुर धारा, जौनपुर। जलालपुर क्षेत्र के जलालपुर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रेहटी परिसर में राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ के तहत विशाल मानसिक स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। गुरुवार की दोपहर में रेहटी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर राष्ट्रीय मानसिक शिविर के दौरान मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा के पूर्व विधायक डॉ. हरेंद्र सिंह व विशिष्ट अतिथि लक्ष्मी सिंह सीएमओ द्वारा फीता काटकर शिविर का शुभारंभ किया गया। शिविर के दौरान विकलांग, मानसिक, दंत रोग, हड्डी रोग, नेत्र से संबंधित रोगों की जांच कर दवा भी वितरण किया गया। चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर आलोक कुमार सिंह ने बताया कि शिविर में 72 मरीजों का इलाज किया गया जिसमें चार विकलांग सर्टिफिकेट और 13 आयुष्मान कार्ड बनाए गए। 2021-22 में कायाकल्प अवार्ड के तहत सहभाग करने वाले चिकित्सकों व अन्य स्टाफ को पूर्व विधायक हरेंद्र सिंह व सीएमओ डॉक्टर लक्ष्मी सिंह के द्वारा सम्मान व प्रशस्ति प्रमाण पत्र वितरित किया गया। शिविर में उपस्थित लोगों में डॉ. प्रवीण कुमार, डॉक्टर विनय कुमार सिंह, डॉ. गौरव सिंह, बीपीएम आशुतोष सिंह, राकेश कुमार चौबे, डॉ. अजीत, डॉ. हेमंत, सुनील वर्मा, सपन दिनेश सिंह, संजय, अवनीश आदि उपस्थित रहे।